Home Latest News & Updates आ रही है तूफानी आफत! चीन में रेड अलर्ट, हांगकांग में 400 से अधिक उड़ानें और सैकड़ों ट्रेन सेवाएं रद्द

आ रही है तूफानी आफत! चीन में रेड अलर्ट, हांगकांग में 400 से अधिक उड़ानें और सैकड़ों ट्रेन सेवाएं रद्द

by Amit Dubey 26 July 2026, 8:41 AM IST
26 July 2026, 8:41 AM IST
Typhoon Noul

Typhoon Noul: चीन और हांगकांग में तूफान नोल को लेकर हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है. अनुमान है कि इस तूफान की रफ्तार करीब 140 किमी प्रति घंटे से अधिक हो सकती है. इससे काफी तबाही ना हो, इसको देखते हुए चीन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है.

वहीं, हांगकांग में 400 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 150 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं. लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही इन दोनों देशों में रेस्क्यू टीम अलर्ट मोड में मुस्तैद हैं. आइए जानते हैं पूरी खबर.

ग्वांगडोंग प्रांत के तट लैंडफॉल का अनुमान

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन की नेशनल ऑब्जर्वेटरी ने ‘टाइफून नोल’ (तूफान नोल) के तट के करीब आने पर रेड अलर्ट जारी किया है. यह देश के तूफान चेतावनी सिस्टम में सबसे ऊंचे स्तर की चेतावनी है. नेशनल मेटियोरोलॉजिकल सेंटर (NMC) द्वारा शनिवार देर रात जारी अलर्ट के अनुसार, साल के 12वें तूफान ‘नोल’ के दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के तट पर टकराने (लैंडफॉल) का अनुमान है.

NMC ने बताया कि कल देर रात तूफान का केंद्र ग्वांगडोंग के हुइझोउ शहर में हुइडोंग काउंटी से लगभग 100 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में था, और इसके केंद्र के पास हवा की अधिकतम गति ‘फोर्स 14’ तक पहुंच गई थी. NMC का अनुमान है कि तूफान नोल उत्तर-पश्चिम दिशा में लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ेगा और साथ ही और मजबूत होता जाएगा. इसकी रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होने की संभावना है.

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तट से टकराने के बाद इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर मुड़ने और धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की उम्मीद है.

चीन के इन शहरों में रेड अलर्ट

इससे पहले शनिवार को, स्टेट फ्लड कंट्रोल एंड ड्राउट रिलीफ हेडक्वार्टर ने ग्वांगडोंग प्रांत में बाढ़ और तूफान नियंत्रण के लिए अपनी इमरजेंसी प्रतिक्रिया को ‘लेवल III’ तक बढ़ा दिया, जबकि जियांग्शी और हुनान प्रांतों के लिए ‘लेवल IV’ की बाढ़ इमरजेंसी प्रतिक्रिया शुरू की.

चीन में तूफान के लिए चार-स्तरीय, रंग-कोडित मौसम चेतावनी सिस्टम है, जिसमें लाल रंग सबसे गंभीर चेतावनी को दर्शाता है, जिसके बाद नारंगी, पीला और नीला रंग आते हैं.
जिन क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी है, उनमें फुजियान, जियांग्शी, हेनान, हुबेई, हुनान, ग्वांगडोंग और गुआंग्शी शामिल हैं. ये पूर्वी, मध्य और दक्षिणी चीन के बड़े हिस्सों को कवर करते हैं.

हांगकांग में फ्लाइट्स और ट्रेन कैंसिल

वहीं, तूफान को लेकर हांगकांग में भी अलर्ट है और कई सार्वजनिक सेवाएं रद्द कर दी गई हैं. हांगकांग में मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को तूफान नोल के करीब आने पर इमरजेंसी उपाय शुरू किए. यहां 410 से अधिक उड़ानें और 150 हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गईं हैं. वहीं, होम अफेयर्स डिपार्टमेंट ने आने वाले तूफान को देखते हुए 28 शेल्टर (आश्रय स्थल) खोले हैं.

अरुणाचल में भीषण बारिश और बाढ़ से 7 लोगों की मौत, शनिवार को आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?