Assam Minister Daughter Protest: देश में NEET पेपर लीके के बाद शुरु हुआ हंगामा और छात्रों का प्रदर्शन शनिवार को शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ खत्म हो गया. यह प्रदर्शन केवल दिल्ली के जंतर-मंतर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश में फैल गया. इस बीच असम से एक हैरान करने वाली खबर आई. असम सरकार में मंत्री की बेटी जब नीट प्रदर्शन में शामिल हुई, तो सोशल मीडिया पर बीजेपी की ट्रोलिंग होने लगी. इस पर अब मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि “यह जरूरी नहीं कि बेटी की विचारधारा पिता से मिलती हो.”
पिता को ट्रोल करना गलत
असम के रेवेन्यू और आपदा प्रबंधन मंत्री केशव महंत की बेटी के NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट में शामिल होने का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि उनके कैबिनेट साथी को ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सरमा ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमें केशव महंत को उनकी बेटी के प्रोटेस्ट के लिए ट्रोल करना चाहिए. हो सकता है कि वह अपने पिता की राजनीतिक विचारधारा को फॉलो न करती हों. कल जब मेरा बेटा लॉ की प्रैक्टिस करेगा, तो वह किसी ऐसे व्यक्ति का बचाव कर सकता है जिसे मैं पसंद नहीं करता.”
‘मैं उनसे बात करूंगा’
बता दें, गुरुवार को एग्जाम में गड़बड़ियों के खिलाफ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन में असम गण परिषद (AGP) के नेता केशव महंत की बेटी डिबिसा भी शामिल हो गईं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए और प्रधान के इस्तीफे की मांग की. उनकी यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई.
सीएम ने कहा कि जब बच्चे बड़े हो जाते हैं, तो उनके कामों को उनको माता-पिता से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. मैं उनके लगाए नारों से सहमत नहीं हूं. जब मैं अगली बार उनसे मिलूंगा, तो मैं उनसे इस बारे में जरूर बात करूंगा और उन्हें यह समझाने की कोशिश करूंगा कि उन्होंने जो कहा वह सही नहीं था.” वहीं, मंत्री केशव महंता ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
इस्तीफे के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
बता दें, पिछले करीब एक महीने कॉकरोच जनता पार्टी और उसके समर्थक दिल्ली के जंतर-मंतर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. यह प्रदर्शन पटना, अहमदाबाद, मुंबई समेत कई जगहों पर हुआ. सोनम वांगचुक की भूखताल और 20 जुलाई को हुए बवाल के बाद बीते शनिवार को शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया. इसी के साथ यह प्रदर्शन खत्म हो गया.
‘NEP के पोस्टर बॉय से इस्तीफे तक…’ मोदी कैबिनेट में धर्मेंद्र प्रधान का ऐसा रहा सफर
News Source: PTI
