Home Latest News & Updates कश्मीर में भूकंप के झटके से दहल उठे लोग, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

कश्मीर में भूकंप के झटके से दहल उठे लोग, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

by Rashmi Rani 29 August 2024, 12:55 PM IST (Updated 28 June 2026, 12:17 PM IST)
29 August 2024, 12:55 PM IST (Updated 28 June 2026, 12:17 PM IST)
People were shaken by the earthquake in Kashmir, know the intensity on the Richter scale

Earthquake in Kashmir: कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता 3.9 बताई जा रही है.

Earthquake in Kashmir : कश्मीर घाटी में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता 5.4 बताई जा रही है. राहत की बात है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है. जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में आया था, और बाद में तीव्रता को 5.4 से संशोधित कर 5.0 कर दिया गया.

मंगलवार को भी महसूस हुआ था झटका

इससे पहले बुधवार की देर रात को कश्मीर घाटी में भूकंप से धरती हिल गई थी. रात 10 बजकर के करीब बारामुला जिले के नजदीक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 थी. मंगलवार को भी जम्मू-कश्मीर में एक के बाद एक भूकंप के झटके से लोग दहल उठे थे. पहला भूकंप सुबह 6.45 बजे आया था, जिसका केंद्र उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था. वहीं, सुबह 6.52 बजे पर लोगों ने दूसरे भूकंप के झटके को महसूस किए थे.

POK में आए थे भूकंप के झटके

वहीं, कश्मीर का पाकिस्तान के कब्जे वाला हिस्सा (POK) में भी मंगलवार को दो भूकंप आए थे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी. इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई थी. पीओके के अलावा हट्टियां, बाला, चिनारी और चकोथी और पूरी झेलम घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इतना ही नहीं भूकंप के कारण मुजफ्फराबाद में इंटरनेट सेवा भी प्रभावित हो गई थी.

अफगानिस्तान में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR में महसूस हुए झटके

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?