Home राज्यBihar Bihar में महागठबंधन को झटका, नीतीश-नबीन समेत पाचों सीटों पर NDA उम्मीदवारों की बड़ी जीत

Bihar में महागठबंधन को झटका, नीतीश-नबीन समेत पाचों सीटों पर NDA उम्मीदवारों की बड़ी जीत

by Sachin Kumar
0 comment
5 Leaders Reach Rajya Sabha Bihar NDA Candidates Bihar

Bihar Rajya Sabha MP : बिहार में पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए और इन सभी सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. इसी बीच खबर सामने आई है कि महागठबंधन के चार विधायकों ने वोट नहीं दिया.

Bihar Rajya Sabha MP : देश के 10 राज्यों में 37 राज्यसभा सीटों की तस्वीर अब साफ हो गई है. 37 में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. इनमें से करीब 11 सीटों पर विरोधी दलों के विधायकों की संख्या अधिक होने की वजह से वोटिंग कराई गई. इसी बीच राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और बिहार से NDA के सभी पांचों उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है. खास बात यह है कि इस चुनाव में RJD ने एक उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को मैदान में उतारा था और उसे भी हार का सामना करना पड़ा. वहीं, बिहार को भी NDA ने उम्मीदवार बनाया था और वह जीत गए. अब नीतीश कुमार पटना की जगह दिल्ली में दिखाई देंगे और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा.

राज्य में होंगे कई बड़े बदलाव

NDA के पांचवें उम्मीदवार शिवेश कुमार ने परिणाम आने से पहले ही बता दिया था कि उन्हें द्वितीय वरीयता के वोट से बढ़त हासिल हो गई है. इसके बाद नतीजों ने साफ कर दिया कि वह राज्यसभा जा रहे हैं. राज्यसभा चुनाव होने के बाद अब राज्य में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें सबसे प्रमुख है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा जाएंगे.

ये हैं वह जीते हुए उम्मीदवार

उम्मीदवारप्रथम वरीयता के मत
नीतीश कुमार44
नितिन नवीन44
राम नाथ ठाकुर42
उपेंद्र कुशवाहा42
शिवेश कुमार30

महागठंधन के MLA ने नहीं दिया वोट

जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने दावा किया कि एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट डाला है. वहीं, विपक्षी गठबंधन के चार विधायकों ने मतदान नहीं किया. इसमें RJD के फैजल रहमान, कांग्रेस के तीन बार के विधायक मनिहारी के मनोहर प्रसाद सिंह, वाल्मीकिनगर के सुरेंद्र कुशवाहा और फारबिसगंज के मनोज विश्वास ने वोट नहीं डाला. इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव, बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर और जेडीयू के विधायक अनंत सिंह ने भी अपना मत डाला.

कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना

कांग्रेस के तीन विधायकों ने मतदान नहीं किया, जिस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हमारे विधायकों को बीजेपी ने चोरी कर लिया. उन्होंने आगे कहा कि 13 तारीख से विधायक हमारे संपर्क में थे और उनसे बात भी हुई जहां वह काफी सहज थे. आखिर ऐसी कौन सी घटना घट गई कि 13 तारीख के बाद वह हमारी पहुंच से बाहर हो गए. यही वजह है कि बीजेपी जहां रहती है वह वोट चोरी करके अपनी सरकार बनाने में लगी रहती है. साथ ही हमारे जीते हुए प्रतिनिधियों को भी बीजेपी चुराने का काम करती है. राजेश ने कहा कि हमारे पास एक विधायक आए थे और उन्होंने बताया कि हमारे तीन विधायकों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया. घर के बाहर पुलिस लगा दी गई. साथ ही अब वरिष्ठ नेताओं से सलाह लेने के बाद हम उन पर कार्रवाई करेंगे.

यह भी पढ़ें- LPG की किल्लत नहीं, पैनिक है प्रॉब्लम; जानें एजेंसियों पर लगी लंबी लाइनों का असली सच

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?