Home Latest News & Updates बंगाल चुनाव से पहले BJP ने जारी की 144 प्रत्याशियों की लिस्ट, ममता के खिलाफ शुभेंदु को दिया टिकट

बंगाल चुनाव से पहले BJP ने जारी की 144 प्रत्याशियों की लिस्ट, ममता के खिलाफ शुभेंदु को दिया टिकट

by Sachin Kumar
0 comment
BJP Releases List 144 Candidates Bengal Elections

Bengal BJP List: पश्चिम बंगाल चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है. पार्टी ने यह फैसला नितिन नवीन की अध्यक्षता में 12 मार्च को लिया था.

Bengal BJP List: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है. साथ ही जुबानी जंग भी तेज हो गई है. इसी कड़ी में इलेक्शन की तारीखों के एलान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. इस सूची में कई बड़े नेताओं को टिकट दिया और खास बात यह है कि पहली सूची में BJP ने इस बार शुभेंदु अधिकारी को दो जगह से टिकट दिया है, जिसमें नंदीग्राम और भवानीपुर सीट शामिल है. बता दें कि 294 सीटों वाली विधानसभा में दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और दूसरे चरण में 29 तारीख को मतदान होगा.

नंदीग्राम में हुई थीं कांटे की टक्कर

इसी बीच शुभेंदु अधिकारी को बीजेपी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से मैदान में उतारने का फैसला किया है. वहीं, पिछली बार भी शुभेंदु ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का फैसला किया था और इसके बाद ममता ने इस सीट से शुभेंदु के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था. साथ ही वह भवानीपुर से भी चुनावी मैदान में थी. इस दौरान नंदीग्राम में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और आखिर में ममता बनर्जी चुनाव हार गईं. हालांकि, भवानीपुर से वो चुनाव जीत गईं. इस बार बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए शुभेंदु को भावनीपुर और नंदीग्राम से बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है. बताया जा रहा है कि इन दोनों सीटों में से ममता मैदान में उतरती हैं तो एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं.

फिर मैदान में होंगे अशोक डिंडा

क्रिकेटर अशोक डिंडा को बीजेपी ने फिर से मोयना विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है. इससे पहले भी इस सीट से बीजेपी ने मौका दिया था और उन्होंने 1260 वोटों से यहां पर जीत दर्ज की थी. भारतीय जनता पार्टी ने कई प्रमुख चेहरों को मौका दिया है. पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर सीट से प्रत्याशी बनाया है.

केंद्रीय समिति की बैठक हुआ था फैसला

आपको बताते चलें कि बीजेपी की केंद्रीय समिति की बैठक नितिन नवीन अध्यक्षता में हुई. इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए इन 144 उम्मीदवारों की घोषणा की है. इनमें 11 महिलाएं शामिल हैं. इसके अलावा मुस्लिम बहुल इलाके वाली मुर्शिदाबाद सीट से बीजेपी ने गौरी शंकर घोष को मैदान में उतारा है. साथ ही यहां पर टीएमसी के बागी विधायक हुमायूं कबीर नई बाबरी मस्जिद बनवा रहे हैं. यही वजह है कि यह सीट काफी चर्चाओं में बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- LPG की किल्लत नहीं, पैनिक है प्रॉब्लम; जानें एजेंसियों पर लगी लंबी लाइनों का असली सच

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?