Home Latest News & Updates ‘मैं तो कॉफी के लिए मर रहा हूं’, अपनी मौत की खबरों का नेतन्याहू ने उड़ाया मजाक, कहा मेरी उंगलियां गिन लो

‘मैं तो कॉफी के लिए मर रहा हूं’, अपनी मौत की खबरों का नेतन्याहू ने उड़ाया मजाक, कहा मेरी उंगलियां गिन लो

by Neha Singh
0 comment
Benjamin Netanyahu Video

Benjamin Netanyahu Video: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी मौत की खबरों का मजाक उड़ाया है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए अपनी उंगलियां भी गिनवाई.

16 March, 2026

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी मौत की फैली खबरों का मजाक उड़ाया. उन्होंने एक वीडियो जारी किया जिसमें वह सड़क किनारे लगे एक छोटे से बाजार में कॉफी ऑर्डर करते दिख रहे हैं. लगभग एक हफ्ते से सोशल मीडिया पर उनके पब्लिक स्पेस से गायब रहने पर सवाल उठ रहे थे. एक वीडियो सामने आने के बाद अफवाहें और बढ़ गईं, जिसमें नेतन्याहू को छह उंगलियों के साथ दिखाया गया है. इसके बाद से सोशला मीडिया पर कहा जाने लगा कि नेतन्याहू ईरानी हमले मं मारे गए हैं. हालंकि अब नेतन्याहू ने इन सभी खबरों को मजाक उड़ाया है.

कॉफी के लिए मरते हैं नेतन्याहू

रविवार को, नेतन्याहू ने अपने पर्सनल एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “बहुत बढ़िया, धन्यवाद.” वह वीडियोग्राफर से पूछते हुए दिख रहे हैं, “तुमने मुझसे क्या पूछा?” जब उन्हें बताया गया कि कुछ चैनल कह रहे हैं कि वह मर चुके हैं, तो नेतन्याहू मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, “मैं कॉफी के लिए मरा जा रहा हूं.” इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, “आप जानते हैं, मैं अपने लोगों को लेकर पागल हूं. वे बहुत बढ़िया है. आप उंगलियों की गिनती करना चाहते हैं. आप मुझे देख सकते हैं, यहां बायां हाथ , यहां दायां हाथ. आपने देखा!”

कॉफी उठाते हुए, नेतन्याहू वीडियो में आगे कहते हैं, “लेचैम (जिंदगी के लिए).” जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बाहर जाने की सोच रहे लोगों को कोई मैसेज देना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि वे ताजी हवा के लिए बाहर जा सकते हैं लेकिन सुरक्षित शेल्टर के पास होना चाहिए. यह वीडियो कुछ न्यूज रिपोर्ट्स पर कटाक्ष है, जिनमें उनके मरने का अंदाजा लगाया गया है.

नेतन्याहू की जनता से अपील

नेतन्याहू ने कहा, “जिस तरह से आप (इजरायली) साथ खड़े रहे हैं, वह बहुत बढ़िया है. इससे मुझे ताकत मिलती है, सरकार को, सेना को, मोसाद को और हम ऐसे काम कर रहे हैं जिन्हें मैं अभी शेयर नहीं कर सकता लेकिन हम कर रहे हैं. हम ईरान पर आज भी बहुत जोरदार हमला कर रहे हैं.” इजरायल प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, “हम लेबनान में भी हमले जारी रख रहे हैं. आप सब मुझसे कह रहे हैं कि जारी रखो, मैं भी आप सबसे कह रहा हूं कि जारी रखो. होम फ्रंट कमांड की हर समय सुनते रहो और मेयरों से भी कहो कि वे हमेशा शेल्टर के पास रहें.” नेतन्याहू का यह वीडियो तब आया है जब दिन में पहले ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा था कि वे इजरायली प्रधानमंत्री का पीछा करेंगे. इसके बाद से ही भ्रामक खबरें फैलना शुरू हुईं.

News Source: PTI

यह भी पढ़ें- क्या US-चीन के बीच व्यापार को लेकर बनेगी बात? पेरिस में शुरू हुई चर्चा; ट्रंप-शी का होगा रास्ता साफ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?