Dupatta Saree Trend: फैशन वर्ल्ड में कुछ ट्रेंड ऐसे होते हैं जो अचानक आते हैं और कुछ टाइम बाद गायब हो जाते हैं. वहीं, कुछ ट्रेंड ऐसे भी होते हैं जो हमारे कल्चर, ट्रेडिशन और इमोशन्स से जुड़े होते हैं. यही वजह है कि उन ट्रेंड्स का अट्रैक्शन कभी कम नहीं होता. साल 2026 में ऐसा ही एक ट्रेंड फैशन की दुनिया पर राज कर रहा है और वो है, दुपट्टा साड़ी ट्रेंड. ये सिर्फ एक साड़ी या सिर्फ एक दुपट्टा नहीं है, बल्कि दोनों का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो हर लुक को खास बना देता है. यही वजह है कि इस सीजन में ये ट्रेंड कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट से लेकर बॉलीवुड इवेंट्स और सोशल मीडिया तक हर जगह नजर आ रहा है.

आलिया का कान्स लुक
ये ट्रेंड सबसे ज्यादा लाइमलाइट में तब आया, जब आलिया भट्ट ने कान्स 2026 में अपने शानदार लुक से सभी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने पीच कलर के कस्टम गाउन के साथ फ्लोई शिफॉन दुपट्टा कैरी किया. ये लुक इंडियन स्टाइल और इंटरनेशनल फैशन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन था.

जान्हवी कपूर का स्टाइल
वहीं, जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ के ट्रेलर लॉन्च पर अपने ब्लू साड़ी लुक से इस ट्रेंड को और ट्रेंडी बना दिया. डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की तैयार की गई उनकी शिफॉन साड़ी के साथ ओवरसाइज दुपट्टा पूरे लुक का मेन अट्रैक्शन बन गया. दुपट्टे की फ्लोई स्टाइलिंग ने उनके आउटफिट में रॉयल और फिल्मी टच एड कर दिया.
Dark Skin टोन पर सबसे ज्यादा खिलते हैं ये रंग, दिखना है रॉयल तो ट्राई करें ये कलर कॉम्बिनेशन

क्या है ये कॉन्सेप्ट?
ये ऐसी साड़ी है जिसे एक एक्स्ट्रा दुपट्टे के साथ स्टाइल किया जाता है. ये दुपट्टा मैचिंग, कॉन्ट्रास्ट या अलग स्टाइल में ड्रेप किया जा सकता है. खास बात ये है कि दुपट्टा साड़ी के पल्लू की जगह नहीं लेता, बल्कि उसे और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाता है. अगर आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं, तो इसके कई ईजी तरीके हैं. आप दुपट्टे को दोनों कंधों पर केप की तरह डाल सकती हैं. इसके अलावा गले में लपेटकर भी कैजुअल लुक क्रिएट कर सकती हैं. वैसे भी, शादी या त्योहारों में डबल दुपट्टा स्टाइल काफी अच्छा लगता है.

इन फंक्शन्स के लिए बेस्ट
इस ट्रेंड की सबसे अच्छी बात है कि आप इसे कहीं भी और कभी भी कैरी कर सकती हैं. शादी, संगीत, कॉकटेल पार्टी, त्योहार, कॉर्पोरेट इवेंट, फैशन शो और ब्रंच डेट के लिए भी दुपट्टा साड़ी फिट बैठती है. शिफॉन, ऑर्गेंजा और जॉर्जेट जैसे लाइट फैब्रिक इस स्टाइल को और भी खूबसूरत बना देते हैं. ऐसे में अगर आप अपनी साड़ी को अलग स्टाइल में कैरी करने की सोचें, तो दुपट्टा साड़ी ट्रेंड को जरूर याद रखें.
