Home लाइफस्टाइलरेसिपी Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 : व्रत के दौरान फटाफट ऐसे तैयार करें साबूदाना खिचड़ी

Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 : व्रत के दौरान फटाफट ऐसे तैयार करें साबूदाना खिचड़ी

by Pooja Attri 22 July 2024, 3:23 PM IST (Updated 5 September 2025, 12:51 PM IST)
22 July 2024, 3:23 PM IST (Updated 5 September 2025, 12:51 PM IST)
Sawan Somwar Vrat Recipe 2024 : व्रत के दौरान फटाफट ऐसे तैयार करें साबूदाना खिचड़ी

Sabudana Khichdi : अगर आप भी सावन के प्रत्येक सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो आज हम आपके लिए व्रत वाली साबूदाना खिचड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. व्रत के दौरान इस खिचड़ी को खाने के बाद बार-बार भूख नहीं लगती.

22 July, 2024

Sabudana Khichdi Recipe: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है. यह पूरा महीना शिव भक्तों को समर्पित होता है, इसलिए इस दौरान श्रृद्धालु भगवान शंकर का पूजन और उपवास करते हैं. अगर आप भी सावन के सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो आज हम आपके लिए व्रत वाली साबूदाना खिचड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. साबूदाना हाई फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए व्रत के दौरान इस खिचड़ी को खाकर बार-बार भूख नहीं लगती. आइए जानते हैं साबूदाना खिचड़ी बनाने की सिंपल रेसिपी.

साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सामाग्री

  • 1 कप साबूदाना
  • 1/2 कप मूंगफली (भुनी हुई)
  • 1 आलू
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 8-10 पत्ते करी पत्ता
  • 1 चम्मच जीरा
  • 2-3 चम्मच घी
  • स्वादानुसार सेंधा नमक
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • सजावट के लिए धनिया पत्ती

ऐसे बनाएं साबूदाना खिचड़ी

  1. सबसे पहले साबूदाना को धोएं और 5 से 6 घंटों तक के लिए भिगोकर रख दें.
  2. फिर इससे सारी पानी निकालें और पानी को सूखने तक कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें.
  3. अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें जीर, करी पत्ता और कटी हरी मिर्च डालकर भून लें.
  4. इसके बाद आप कड़ाही में कटे हुए उबले आलू डालें और लाइट गोल्डन होने तक फ्राई करें.
  5. फिर आखिर में इसमें साबूदाना, भुनी हुई मूंगफलियां और स्वादानुसार सेंधा नमक डालें.
  6. अब इसको मीडियम आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं.
  7. फिर इसमें ऊपर से नींबू का रस और गैस बंद कर दें.
  8. बस तैयार है आपकी व्रत वाली साबूदाना खिचड़ी.
  9. अब इसको हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?