Home लाइफस्टाइलरेसिपी समोसा-कचौड़ी को कहें बाय-बाय, शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये 7 टेस्टी South Indian Snacks

समोसा-कचौड़ी को कहें बाय-बाय, शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये 7 टेस्टी South Indian Snacks

by Preeti Pal 7 September 2026, 6:03 PM IST
7 September 2026, 6:03 PM IST
समोसा-कचौड़ी को कहें बाय-बाय, शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये 7 टेस्टी South Indian Snacks

South Indian Snacks: शाम की चाय और साथ में कुछ चटपटा-कुरकुरा मिल जाए तो दिनभर की थकान कुछ कम जरूर हो जाती है. लेकिन रोज-रोज समोसा, कचौड़ी और पकौड़े खाकर अगर आपका भी मन ऊब गया है, तो इस बार स्नैक्स को थोड़ा ट्विस्ट दीजिए. साउथ इंडियन स्नैक्स स्वाद के साथ आपकी शाम को एक अलग फ्लेवर दे सकते हैं. खास बात ये है कि इनमें से कई चीजें घर पर आसानी से तैयार की जा सकती हैं.

मुरुक्कू

मुरुक्कू साउथ इंडिया का एक बहुत ही पॉपुलर क्रिस्पी स्नैक है. इसे चावल के आटे और दाल से तैयार किया जाता है. इसका हल्का मसालेदार स्वाद और कुरकुरापन चाय के साथ खूब जमता है. अगर आपको कुछ ऐसा चाहिए जिसे धीरे-धीरे खाते हुए चाय का मजा लिया जा सके, तो मुरुक्कू बढ़िया ऑप्शन है.

केले के चिप्स

केरल स्टाइल केले के चिप्स का नाम सुनते ही मुंह में कुरकुरा स्वाद आने लगता है. कच्चे केले को पतले स्लाइस में काटकर इन्हें तला जाता है. हल्का नमकीन और बहुत क्रिस्पी स्वाद इन्हें चाय के साथ शानदार बनाता है. इन्हें बनाकर कुछ दिनों तक स्टोर भी किया जा सकता है.

मसाला वड़ा

अगर आपको चाय के साथ थोड़ा चटपटा खाना पसंद है तो मसाला वड़ा जरूर ट्राई करें. चना दाल, प्याज, हरी मिर्च और करी पत्ते से बनने वाला ये स्नैक बाहर से कुरकुरा और अंदर से स्वाद से भरा होता है. गरमा गरम चाय के साथ इसकी जोड़ी बिल्कुल परफेक्ट लगती है.

आखिर किस देश की देन है Biryani? भारत तक पहुंचने की वो कहानी, जिसने एक डिश को बना दिया दुनिया की पसंद

मेदू वड़ा

मेदू वड़ा साउथ इंडियन फूड का ऐसा नाम है जिसे शायद ही कोई न जानता हो. उड़द दाल से तैयार होने वाला ये वड़ा बाहर से गोल्डन और कुरकुरा होता है. वहीं, अंदर से नरम और स्पंजी होता है. आमतौर पर इसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ खाया जाता है, लेकिन शाम की चाय के लिए भी ये बढ़िया स्नैक है.

बोंडा

आलू के मसालेदार मसाले को बेसन के घोल में लपेटकर बनाया जाने वाला बोंडा स्वाद में एक नंबर होता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बोंडा बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पसंद आता है. चाय के साथ इसे परोसें तो शाम का नाश्ता और भी खास हो जाएगा.

साउथ इंडियन पकौड़ा

प्याज, बेसन, हरी मिर्च और करी पत्ते से तैयार होने वाले साउथ इंडियन पकौड़े खासकर बारिश या ठंडे मौसम में चाय के साथ खूब अच्छे लगते हैं. इनमें करी पत्ते की खुशबू और मसालों का स्वाद नॉर्मल पकौड़ों से थोड़ा अलग स्वाद देता है.

थट्टे इडली

अगर आप शाम को कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो टेस्टी होने के साथ लाइट भी हो, तो थट्टे इडली ट्राई कर सकते हैं. ये नॉर्मल इडली से बड़ी और ज्यादा सॉफ्ट होती है. इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोसा जा सकता है.

राजघरानों से लेकर त्योहारों की थाली तक, बड़ी मीठी है घी और चाशनी में लिपटे घेवर की कहानी

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?