Army Chief on Pakistan: बीते साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में पाकिस्तान की शह पर पाले गए कायर आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था. इसमें 25 भारतीयों समेत एक नेपाली नागरिक की मौत हुई थी.
Army Chief on Pakistan: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए चेतावनी दी है. उन्होंने शनिवार को दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है. जनरल द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ा सैन्य मैसेज देते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखता है, तो उन्हें यह तय करना होगा कि वे भूगोल या इतिहास का हिस्सा बनना चाहते हैं या नहीं.
आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को यह संदेश उस एक सवाल पर दिया है, जिसमें पूछा गया था कि अगर पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर को जन्म देने वाली परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना कैसे प्रतिक्रिया देगी?
भूगोल या इतिहास का हिस्सा बनना चाहता है या नहीं- ऑर्मी चीफ
आज शनिवार को दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में एक कार्यक्रम (सेना संवाद) का आयोजन किया गया. इस दौरान सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से एक सवाल किया गया कि अगर पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर को जन्म देने वाली परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना कैसे प्रतिक्रिया देगी? इस सवाल का जवाब देते हुए ऑर्मी चीफ ने कहा, “अगर आपने मुझे पहले सुना हो, तो मैंने जो कहा था… कि पाकिस्तान, अगर वह आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखता है, तो उसे यह तय करना होगा कि वह भूगोल या इतिहास का हिस्सा बनना चाहता है या नहीं.”
बता दें कि सेना प्रमुख का यह बयान हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाने के कुछ दिनों बाद आया है. उनके इस बयान ने साफ कर दिया है कि आतंक के खिलाफ भारत का रुख क्या रहता है.
मारे गए थे 100 से अधिक आतंकी
बीते 7 मई को पूरे देश ने पाकिस्तान और आतंक के खिलाफ भारत के द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की पहली सालगिरह मनाया. बीते साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में पाकिस्तान की शह पर पाले गए कायर आतंकियों ने भारतीय पर्यटकों पर हमला कर दिया था. इस हमले के दौरान निहत्थे लोगों को आतंकियों ने उनका धर्म पूछकर (हिंदू होने पर मारा) बेरहमी से मारा था. इस कायराना आतंकी हमले में 25 भारतीय समेत एक नेपाली नागरिक (पर्यटक) की मौत हुई थी.
इसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंक और पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू कर दिया. इसका आगाज भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 6-7 मई 2025 की रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में बनाए गए आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमले कर के किया गया. भारत की इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे और उनके कई लॉन्चपैड और ठिकाने नष्ट कर दिए गए थे.
यह भी पढ़ें: इन हथियारों से घुटनों पर आया था पाकिस्तान, OP Sindoor के बाद कितना मजबूत हुआ भारत?
News Source: PTI
