Home Latest News & Updates असम में भीषण हादसा : काजीरंगा के पास बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 12 की मौत, कई यात्री गंभीर

असम में भीषण हादसा : काजीरंगा के पास बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 12 की मौत, कई यात्री गंभीर

by Sanjay Kumar Srivastava 13 November 2026, 5:54 PM IST (Updated 13 November 2026, 5:55 PM IST)
13 November 2026, 5:54 PM IST (Updated 13 November 2026, 5:55 PM IST)
असम में भीषण सड़क हादसा: काजीरंगा के पास बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 12 की मौत, मृतकों में कई छात्र

Assam Accident: असम में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर घायल हो गए. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. शुक्रवार को असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास एक मिनीबस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा नेशनल हाईवे 715 पर कोहोरा रेंज में हाथिकुली चाय बागान के पास रंगाजन में हुआ, जब यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

जोरहाट से नागांव जा रही थी बस

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इनमें से कई कॉलेज के छात्र थे, जो अपनी क्लास से लौट रहे थे. पुलिस के अनुसार, बस जोरहाट से नागांव जा रही थी, जबकि ट्रक ऊपरी असम की ओर जा रहा था. गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि बस में सवार लोगों की सटीक संख्या अभी पता नहीं चल पाई है, लेकिन खबरों के अनुसार बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे.

घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री

असम के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री अतुल बोरा, जो स्थानीय विधायक भी हैं, तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्यों की निगरानी की. एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल ले जाया गया. गंभीर रूप से घायल लोगों में से ज्यादातर को बोकाखाट और गोलाघाट के अस्पतालों के साथ-साथ जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया. उन्होंने कहा कि बस बहुत तेज रफ्तार में थी.

बस के ड्राइवर ने खो दिया था नियंत्रण

आशंका है कि बस के ड्राइवर का नियंत्रण खो जाने की वजह से यह हादसा हुआ और बस ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई . कई यात्रियों के अंदर फंसे होने की आशंका है. गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने बताया कि बस बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी. इस दौरान ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया और वह ट्रक से जा टकराई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या, सिंगापुर से भांजे की शादी में आए थे घर, पसरा मातम

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?