Home Latest News & Updates UP: प्रतापगढ़ में घर में घुसी कार, चार युवकों की मौत, तीन गंभीर, सभी बिहार और झारखंड के निवासी

UP: प्रतापगढ़ में घर में घुसी कार, चार युवकों की मौत, तीन गंभीर, सभी बिहार और झारखंड के निवासी

by Sanjay Kumar Srivastava 26 February 2025, 12:32 PM IST
26 February 2025, 12:32 PM IST
ACCIDENT

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार तड़के तेज रफ्तार कार घर में घुस गई. हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए.

UP: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार तड़के तेज रफ्तार कार घर में घुस गई. हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए.हादसे में घर में सो रहे दंपती भी घायल हो गए. टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े.हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. सभी बिहार और झारखंड के रहने वाले थे. प्रतापगढ़ जिले में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर बुधवार तड़के तेज रफ्तार बेकाबू कार एक घर में घुस गई. हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए.

कोतवाली देहात थाना इलाके के भुपियामऊ चौकी इलाके में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग बबुरहा मोड़ के पास तड़के तीन बजे हादसा हुआ. कार सवार सभी श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे. श्रद्धालुओं से भरी कार अचानक बेकाबू होकर एक मकान में घुस गई. सूचना मिलते ही कोतवाली देहात, भुपियामऊ चौकी, कटरा चौकी, पृथ्वीगंज चौकी, पीआरबी 112 समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस और ग्रामीणों को कार में सवार श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. कार में सात लोग सवार थे.

हादसे में राजू सिंह (25) निवासी चैनपुर मढौरा बिहार,अभिषेक कुमार सिंह (24) पुत्र राज कुमार सिंह निवासी छपरा (बिहार) ,सौरभ (26) पुत्र विनोद निवासी जनपद रायगढ़ (झारखंड) और ड्राइवर अभिषेक ओझा (30) की मौत हो गई. जबकि रोहित कुमार सिंह (24) पुत्र राज कुमार सिंह निवासी छपरा (बिहार), आकाश (35) पुत्र रविन्द्र प्रसाद निवासी भुरकुंडा थाना पचरायू रायगढ़ (झारखंड), रुपेश (22) पुत्र बूपेश शर्मा निवासी गोगा पंकी सराय भागलपुर (बिहार) गंभीर घायल हो गए. सभी घायलों का प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है.

ये भी पढ़ेंः सिख दंगे के एक और केस में सज्जन कुमार को उम्रकैद, 41 साल बाद पीड़ितों को मिला न्याय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?