Cricket News: भारतीय टी-20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने बताया कि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टीम की बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि टी-20 में खिलाड़ियों का प्रदर्शन आगामी वनडे और टेस्ट क्रिकेट की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगा. तिलक के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ लंबा दौरा है और सभी खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन बरकरार रखना होगाय ऐसा करने से आगामी सीरीज के लिए रणनीति तैयार करने में आसानी होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने लगातार तीन मैच जीतकर अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब भारतीय टीम की नजरें सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर हैं.
जानें बैठक में क्या बोले हेड कोच?
तिलक वर्मा ने बताया कि मीटिंग में हेड कोच गंभीर ने था कि भारत को घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद तुरंत बाद न्यूजीलैंड में सीरीज खेलने के लिए निकलने पड़ा. ऐसी परिस्थितियों में खुद को ढालना इतना आसान नहीं था. इसके बाद भी टीम ने अभी तक टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी इस तरह का बहाना नहीं बना सकते हैं कि उनको कुछ दिनों के लिए आराम चाहिए था.
तिलक ने भी कहा कि हम इस स्तर पर आकर कोई बहाना नहीं बना सकते हैं, क्योंकि हम देश के सर्वोच्च स्तर पर खेल रहे हैं. साथ ही हमें उन युवा खिलाड़ियों के लिए मानक तय करने होंगे. उन्होंने आगे कहा कि गौतम सर ने टीम बैठकों में स्पष्ट कर दिया कि यह लंबा दौरा है और टी-20 के तौर पर हम जो स्तर तय करेंगे. उससे वनडे और टेस्ट क्रिकेट को भी गति मिलेगी.
‘मुझे लगा था मैं मरने वाला हूं…’ संन्यास लेने के बाद उस्मान ख्वाजा ने किया जिंदगी का दर्दनाक खुलासा
तीन नंबर की बजाय पांच पर उतरने से बदला अंदाज
तिलक ने बताया कि तीन नंबर की बजाय पांच या छह पर बल्लेबाजी करने से सोच में थोड़ा बदलाव आया है. पहले वह बड़ा शॉट खेलने के लिए मैदान पर उतरते थे लेकिन अब परिस्थितियों को समझने के बाद बल्लेबाजी करते हैं. उन्होंने कहा कि मेरे पास पहले भी गेम पावर गेम था और मैंने नंबर तीन पर रन बनाए हैं. अब नंबर पांच या छह पर बल्लेबाजी करते हुए अगर पहली गेंद पर बाउंड्री लगाने का मौका मिलता हैं तो मैं उसका फायदा उठाने के बारे में सोचता हूं. उन्होंने आगे बताया कि अगर पहली गेंद पर बाउंड्री लगाने का मौका नहीं मिलती तो वह पारी को गहराई पर ले जाने के बारे में सोचते हैं.
गेंदबाजों पर बनाते हैं दबाव
उपकप्तान ने यह भी कहा कि लक्ष्य का पीछा करते हुए वह गेंदबाजी की मानसिक स्थिति को भी ध्यान में रखते हैं. उनके मुताबिक, आखिरी ओवरों में बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाज पर ज्यादा दबाव होता है. उन्होंने आगे कहा कि मेरे दिमाग में हमेशा एक चीज होती है कि मैदान पर किसी भी तरह से गेंदबाज पर दबाव बनाया जाए और अगर कोई बल्लेबाज ऐसा करने में कामयाब होता है तो उससे रन देने में कई बार गलती हो जाती है. वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में नीतीश रेड्डी के साथ साझेदारी को लेकर तिलक ने बताया कि उन्होंने रेड्डी से कहा था कि अगर हम यहां से मैच जीता देते हैं तो बहुत मजा आएगा. मैच में टिके रहो और उसे आखिरी तक ले चलो. फिर आगे देखते हैं कि क्या होगा.
अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने तीसरा T20 मैच 6 विकेट से जीता; 3-0 की अजेय बढ़त बनाई
