Home Latest News & Updates जंगल को 1500 सुरक्षाबलों के जवानों ने घेरा, फिर कहर बनकर टूटे, बीजापुर में मार गिराए 12 नक्सली

जंगल को 1500 सुरक्षाबलों के जवानों ने घेरा, फिर कहर बनकर टूटे, बीजापुर में मार गिराए 12 नक्सली

by Divyansh Sharma 16 January 2025, 9:03 PM IST (Updated 18 January 2025, 8:55 PM IST)
16 January 2025, 9:03 PM IST (Updated 18 January 2025, 8:55 PM IST)
Chhattisgarh, Naxal Encounter, Bijapur, Naxalites killed, Live Times

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के जवानों ने अपने 8 जवानों की शहादत का बदला लेते हुए एक बार फिर से 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है.

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ अब के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. सुरक्षाबलों के जवानों ने अपने 8 जवानों की शहादत का बदला लेते हुए एक बार फिर से 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. 6 जनवरी के हमले के बाद से सुरक्षाबलों के जवानों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है.

बस्तर रेंज के IG ने की पुष्टि

यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य से सटे बीजापुर-सुकमा बॉर्डर के जंगलों में गुरुवार को हुई है. बस्तर रेंज के IG पी. सुंदरराज और CRPF के IG पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों के जवानों को जानकारी मिली थी कि पुजारी कांकेर के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं.

इसके बाद तीन जिलों से राज्य पुलिस के DRG यानी जिला रिजर्व गार्ड, कोबरा की पांच बटालियन (CRPF के कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन कमांडो) और CRPF की 229वीं बटालियन के जवान शामिल थे. एंटी नक्सल अभियान के तहत करीब एक हजार से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया. अभी भी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है और रुक-रुक कर गोलीबारी भी हो रही है. IG पी. सुंदरराज ने 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर की पुष्टि कर दी है. जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में बड़े नक्सल लीडर भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: नक्सलियों पर कहर बनकर टूट रहे जवान, बीजापुर में कई नक्सली ढेर, IDE हमले के बाद मारे गए 8

इस साल मारे गए 26 नक्सली

इस अभियान में सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. बता दें कि इससे पहले सुरक्षाबलों के जवानों ने छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले में इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया के जंगलों में तीन महिला नक्सली समेत 5 नक्सलियों को मार गिराया था. इस दौरान शवों को साथ ऑटोमैटिक वेपन के अलावा वर्दी पहने तीन नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद भी किए गए.

गौरतलब है कि 6 जनवरी को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक IED विस्फोट किया था, जिसमें 8 जवान शहीद हो गए थे. इसमें एक नागरिक चालक की भी मौत हो गई थी. इसके बाद से जवानों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में एंटी नक्सल अभियान को तेज कर दिया. 6 जनवरी से लेकर अब तक 22 नक्सली ढेर हो चुके हैं. वहीं, इस साल कुल मिलाकर राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 26 नक्सली मारे जा चुके हैं. पिछले साल छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में मुठभेड़ों के दौरान सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: न भूलेंगे और न छोड़ेंगे, 8 जवानों की शहादत का बदला; मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?