Home Latest News & Updates ‘…पाकिस्तान आत्मघाती हमलावर तैयार कर रहा है’, रक्षा मंत्री ने पाक को लगाई लताड़, कहा- अब सिर्फ POK पर बात

‘…पाकिस्तान आत्मघाती हमलावर तैयार कर रहा है’, रक्षा मंत्री ने पाक को लगाई लताड़, कहा- अब सिर्फ POK पर बात

by Amit Dubey 26 July 2026, 12:16 PM IST
26 July 2026, 12:16 PM IST
Rajnath Singh in Dras

Rajnath Singh in Dras: आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस की 27वीं सालगिरह मना रहा है. इस खास मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तानी सीमा से काफी करीब लद्दाख के द्रास में पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारत के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उसके बाद रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को लताड़ना शुरू किया.

बीते साल पाकिस्तान और आतंक के खिलाफ हुए ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने स्पष्ट रूप से दिखा दिया है कि भारत को आतंकवाद से धमकाने की कोशिश करने वालों का क्या हश्र होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि देश पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का जवाब उनकी कल्पना से परे तरीके से दे सकता है. इस दौरान रक्षा मंत्री ने कारगिल युद्ध और कुछ खास अंदाज में भारत व पाक की तुलना भी की. आइए जानते हैं पूरी खबर.

हमारे वीर हमारे लिए धरोहर- राजनाथ सिंह

द्रास में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “जो तिरंगा कारगिल war memorial पर इतनी शान से लहरा रहा है, इसकी आन, बान और शान की एक बहुत बड़ी कीमत है.”

उन्होंने आगे कहा, “आज से ठीक 27 वर्ष पूर्व, 1999 की इसी जुलाई में, हमारी मातृभूमि पर एक कायरतापूर्ण और कुटिल हमला हुआ था. पाकिस्तान ने, अपनी सेना के घुसपैठियों के माध्यम से, छल-बल और deceit का सहारा लेते हुए, हमारी चोटियों पर कब्जा कर लिया था. ये वो चोटियां थीं, जो सर्दियों में खाली रहती थीं और दुश्मन ने उसी संधिकाल का फायदा उठाया. लेकिन दुश्मन, हमारी सेना के शौर्य और संकल्प की ऊंचाई को भांपने में चूक गया.”

रक्षा मंत्री ने कहा, “हमारे जवानों ने सिर्फ पहाड़ की ऊंचाइयों को ही नहीं बल्कि मानवीय सीमाओं की हर परिभाषा को भी पार करके दिखा.”

उन्होंने कहा कि आज भी हमारी माएं अपने बच्चों को जब वीरता की कहानियां सुनाती है, तो उनकी कहानियों में कैप्टन मनोज पांडे, कैप्टन विक्रम बत्रा और इन जैसे न जाने कितने वीरों का जिक्र होता है. हमने इन वीरों को अपनी धरोहर बना कर रखा है और आने वाली न जाने कितनी पीढ़ियां इनके शौर्य से प्रेरणा लेती रहेंगी.

अगर बात होगी भी तो सिर्फ PoK पर- रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा, “हमारा इरादा साफ है कि अब पाकिस्तान से कोई बात नहीं होगी और अगर बात होगी भी तो सिर्फ PoK पर होगी जो कि भारत का हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध तरीके से कब्जा किया था.”

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को कई तरीकों से लताड़ा है. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने इस समय आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति का हिस्सा बना लिया है. वहां पर Military और Militants के बीच का फर्क मिट चुका है. वहां की सेना, आतंकवादी संगठनों को संरक्षण ही नहीं देती है, उनके साथ मिलकर काम भी करती है.”

उन्होंने आगे कहा, “इसलिए हमने Operation Sindoor के समय ही साफ कर दिया है कि भारत अब आतंकियों और उनका पोषण करने वाली सरकारों को अलग-अलग नहीं देखेगा.”

पाकिस्तान आत्मघाती हमलावर तैयार कर रहा- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा, “भारत Start-up Eco-system खड़ा कर रहा है, तो पाकिस्तान Terror Eco-system खड़ा कर रहा है. भारत Semi-conductors बना रहा है, तो पाकिस्तान Suicide Bombers (आत्मघाती हमलावर) तैयार कर रहा है.”

उन्होंने कहा, “भारत Space Missions के लिए जाना जा रहा है, तो पाकिस्तान Proxy Missions चला रहा है. भारत अंतरिक्ष में Satellites भेज रहा है, तो पाकिस्तान आज भी आतंकियों को सीमाओं के पार भेजने में लगा है.”

रक्षा मंत्री ने कहा, “सिर्फ सरकार के प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं. राष्ट्र की सुरक्षा, सिर्फ सीमाओं पर तैनात जवानों का काम नहीं है; यह हर नागरिक का कर्तव्य है.” राजनाथ सिंह ने कहा, “कारगिल ने हमें दिखाया कि जब देश पर संकट आया, तो जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा की सारी दीवारें ढह गईं. यह भावना, यह एकता, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.”

कारगिल विजय दिवस: 27वीं सालगिरह पर शहीदों को नमन कर रहा देश, रक्षा मंत्री ने युद्ध स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?