Home Top News मन की बात: Vikram-1 से लेकर सीतामढ़ी के वेस्ट टू वेल्थ मॉडल तक, पीएम मोदी की बड़ी बातें

मन की बात: Vikram-1 से लेकर सीतामढ़ी के वेस्ट टू वेल्थ मॉडल तक, पीएम मोदी की बड़ी बातें

by Amit Dubey 26 July 2026, 1:47 PM IST (Updated 26 July 2026, 1:49 PM IST)
26 July 2026, 1:47 PM IST (Updated 26 July 2026, 1:49 PM IST)
PM Modi Mann Ki Baat

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के जरिए देश के नागरिकों को संबोधित करते हैं. इस बार भी उन्होंने लोगों को संबोधित किया है. जी हां, आज 26 जुलाई दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में राष्ट्र को संबोधित किया.

आज का संबोधन खास रहा, क्योंकि आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस की 27वीं सालगिरह बना रहा है. अपने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमारे जीवन में कुछ तारीखें ऐसी होती हैं जिन्हें याद रखने के लिए कैलेंडर देखने की जरूरत नहीं पड़ती. आज, 26 जुलाई ऐसी ही एक तारीख है.”

पीएम मोदी ने कहा, ” आज ‘कारगिल विजय दिवस’ है. ये दिन हमें गर्व से भर देता है. ये दिन हमें अपने वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है. कारगिल की ऊंची-ऊंची चोटियां, कठिन मौसम, दुश्मन की चुनौती, हर परिस्थिति हमारे सैनिकों के सामने थी, लेकिन उनका हौंसला हर चुनौती से बड़ा था. उन्होंने मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया. आज ‘कारगिल विजय दिवस’ पर मैं सभी वीर शहीदों और वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “आज का भारत अपने वीरों को सिर्फ याद ही नहीं करता, बल्कि नई पीढ़ी तक उनकी गाथा भी पहुंचाता है. इसी भावना से इस वर्ष एक विशेष ‘शौर्य विजय यात्रा’ निकाली गई है. 14 जुलाई को दिल्ली के ‘National War Memorial’ से शुरू हुई यह मोटरसाइकिल यात्रा, द्रास के कारगिल वॉर मेमोरियल तक पहुंचेगी. इसका संदेश है – “One Ride, One Nation, One Salute.” यह यात्रा हमें याद दिलाती है कि राष्ट्र के लिए दिया गया बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता.”

पीएम मोदी ने अपने इस मासिक रेडियो कार्यक्रम में कई बड़ी और महत्वपूर्ण बातें कहीं हैं, जिनमें युवा, Vikram-1 से लेकर सीतामढ़ी के वेस्ट टू वेल्थ मॉडल तक, की बातें शामिल हैं. आइए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ की बड़ी बातों को जानते हैं.

INS महेंद्रगिरि भारत की बढ़ती शक्ति का प्रतीक- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत अपने सैनिकों के साहस के साथ-साथ अपनी तकनीकी क्षमता को भी लगातार मजबूत कर रहा है. कुछ दिन पहले भारतीय नौ-सेना में INS महेंद्रगिरि शामिल किया गया. यह आधुनिक जंगी जहाज भारत में ही design किया गया है, भारत में ही बना है. उन्होंने आगे कहा कि इसमें 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है. यह आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती शक्ति का प्रतीक है. इसी महीने

पीएम ने कहा, “DRDO ने Pinaka Long Range Guided Rocket का भी सफल परीक्षण किया. इस सफलता के पीछे हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का सामूहिक परिश्रम है. दो-तीन दिन पूर्व ही DRDO ने कुशा मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया है.”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज रक्षा उत्पादन हो, रक्षा निर्यात हो या मित्र देशों के साथ राजनीतिक सहयोग – भारत लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है. इस महीने की शुरुआत में, मैं, इंडोनेशिया में था, जहां, ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलों के लिए एक बड़ा समझौता हुआ है.”

उन्होंने बताया, “दुनिया का भरोसा भारत के रक्षा उपकरणों और तकनीक पर बढ़ रहा है. आइए, इस ‘कारगिल विजय दिवस’ पर हम अपने अमर शहीदों को नमन करें, और एक सुरक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का अपना संकल्प और मजबूत करें.”

इंडोनेशिया में 10वीं शताब्दी के भव्य प्रंबानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, ‘ॐ नमः शिवाय’ से गूंजा परिसर

‘Catch The Rain’ को जन-आंदोलन बनाएं- पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ के पिछले Episode में मैंने आपसे ‘Catch The Rain’ अभियान की चर्चा की थी. मैंने आग्रह किया था कि बारिश की हर बूंद को सहेजने के इस अभियान को जन-आंदोलन बनाएं.
उन्होंने आगे कहा, ” ‘Catch The Rain’ का संदेश बहुत सीधा है – जहां बारिश गिरे, जब बारिश गिरे, पानी को वहीं सहेजिए, इसलिए 04 जुलाई से देश-भर में एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत बारिश के पानी के संचयन, Ground Water Recharge, पुराने जल-स्त्रोतों के पुनर्जीवन और वृक्षारोपण को नई गति दी जा रही है.”

उन्होंने बताया, “मुझे बहुत खुशी है कि गांव हों या शहर, पंचायतें हों या सामाजिक संस्थाएं हर जगह लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है. कहीं पुराने तालाबों से गाद निकाली जा रही है, कहीं कुओं और बावड़ियों को फिर से जीवन दिया जा रहा है. बंद पड़े Borewell अब Ground Water Recharge का माध्यम बन रहे हैं.”

चीन की चुनौतियों के बीच हिंद-प्रशांत सहयोग को नई ताकत, पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री की सहमति

हमारे युवाओं ने कई उपलब्धियां हासिल की- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारे युवाओं ने हाल के दिनों में sports में कई शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं. पीवी सिंधु Badminton में Japan Open का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं. उनकी इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है.”

उन्होंने आगे कहा, “भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी लंदन में Lord’s Stadium में अपना पहला Test Match जीता है. यह एक ऐतिहासिक जीत है. हमारी टीम ने 270 रनों के बड़े अंतर से यह मुकाबला जीता है. लेकिन बात सिर्फ इतनी सी नहीं है. Lord’s के लंबे इतिहास में यह महिलाओं की टीम का पहला Test Match था. 1983 में इसी मैदान पर भारत ने अपना पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था. अब हमारी नारी शक्ति ने यहां देश का नाम रोशन किया है.”

युवा हित के लिए हमने प्राइवेट सेक्टर को खोला- प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा, “पिछले रविवार Vikram-1 इसके सफल launch से हर देशवासी गौरव से भरा हुआ है. हम सभी भारतीय स्पेस सेक्टर के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने. ये प्राइवेट सेक्टर द्वारा विकसित भारत का पहला रॉकेट है.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे युवा innovators ने वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना तक मुश्किल थी. उन्होंने गजब की skill, passion और patience दिखाया. लंबे समय तक हमारा स्पेस सेक्टर निजी क्षेत्र के लिए बंद रहा था. इस सेक्टर में रुचि रखने वाले काफी युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिल पा रहा था. युवा हित को देखते हुए हमने स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोला. आज इसका परिणाम दुनिया देख रही है.”

सीतामढ़ी में ‘Waste to Wealth’ का शानदार उदाहरण- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के सीतामढ़ी में एक खास कार्य का उदाहरण अपने मन की बात में दिया. उन्होंने कहा, “हम सभी जानते हैं कि आज प्लास्टिक प्रदूषण पूरी दुनिया के पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. Single use plastic का कचरा कई वर्षों तक प्रकृति को नुकसान पहुंचाता रहता है, इसलिए, plastic का सही निस्तारण बहुत जरूरी है.”

पीएम ने आगे कहा, ” बिहार के सीतामढ़ी में ‘Waste to Wealth’ का शानदार उदाहरण सामने आया है. यहां कचरे की recycling कर उससे आकर्षक बेंच बनाई जा रही है. एक बेंच तैयार होने में करीब 40 किलो single use plastic खप जाती है. यह मजबूत, टिकाऊ और आरामदायक होने के साथ-साथ eco-friendly भी होती है. इसे सरकारी स्कूलों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाया जाता है.”

उन्होंने बताया, “इसके जरिए लोगों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता भी बढ़ रही है. इस प्रयास में स्थानीय इकाई के साथ ही जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं. सीतामढ़ी का ये प्रयास हमें बताता है कि Reduce, Reuse और Recycle आज केवल एक नारा नहीं बल्कि हमारा जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है.”

‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं, दोषियों को…’, नीट पेपर लीक पर पहली बार क्या बोले पीएम मोदी?

चाय और हर्बल चाय पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे देश में चाय सिर्फ एक पेय नहीं है – ये अपनापन भी है. सुबह की शुरुआत हो, दोस्तों की मुलाकात हो या परिवार के साथ कुछ पल बिताने हों ‘चाय’ हर मौके का हिस्सा बन जाती है. वैसे तो आप भी भलीभांति जानते हैं मेरा चाय से रिश्ता क्या है. लेकिन आज मैं जिस चाय की चर्चा कर रहा हूं, उसने सिर्फ स्वाद ही नहीं दिया, बल्कि अनेक बहनों के जीवन में, आत्मनिर्भरता की नई खुशबू भी घोल दी है.”

उन्होंने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के लखीवाला गांव में Self Help Group से जुड़ी महिलाओं ने ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ तैयार की है. इसमें lemongrass, गिलोय, मुलेठी, तुलसी, कच्ची हल्दी, दालचीनी, इलायची और सौंफ जैसी प्राकृतिक सामग्रियां शामिल हैं.”

पीएम मने बताया, ” अपने अनोखे स्वाद और गुणों की वजह से इस चाय ने बहुत कम समय में लोगों के बीच खास पहचान बना ली. प्रयागराज के महाकुंभ और दिल्ली के International Food Festival में इस हर्बल चाय को खूब सराहना मिली है. विदेशों से आए लोगों ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है.”

पिछले 12 वर्षों में 6 गुना बढ़ी खादी की बिक्री- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी पर भी अपनी बात कही. उन्होंने कहा, “हम सभी जानते हैं कि ‘खादी’ महात्मा गांधी को बहुत प्रिय थी. बीते कुछ वर्षों में ‘खादी’ काफी लोकप्रिय हुई है. पिछले 12 वर्षों में इसकी बिक्री 6 गुना बढ़ी है.”

उन्होंने आगे कहा, “बिक्री का यह आंकड़ा अब 8,000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है. मेरा आप सभी से आग्रह है कि आने वाले त्योहार में ‘खादी’ का कोई-न-कोई, handloom का कोई-न- कोई, handicraft का कोई-न-कोई product जरूर खरीदें.”

हर घर तिरंगा ने पूरे देश को एक भावना से जोड़ा- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ ही सप्ताह बाद हम अपनी स्वतंत्रता का महापर्व भी मनाएंगे. 15 अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है. ये उन असंख्य वीरों को याद करने का दिन है, जिन्होंने ‘भारत माता’ की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया. उनके त्याग और तपस्या की वजह से आज हमारे हाथ में तिरंगा है. इस तिरंगे में हमारे संविधान के आदर्श हैं.

उन्होंने आगे कहा, “पिछले कुछ वर्षों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पूरे देश को एक अद्भुत भावना से जोड़ा है. हर घर, हर गली में तिरंगे का उत्सव दिखाई देता है. इस वर्ष भी हमें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ाना है. अपने घर पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराना है.”

मन की बात की खास विशेषताएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ कुल 22 भारतीय भाषाओं में प्रसारित होता है. वहीं, यह करीब 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकास्ट होता है. इनमें शामिल हैं- अरबी, चीनी, फ्रेंच, फारसी, पश्तो, स्वाहिली, बलूची, इंडोनेशियाई, बर्मी, दारी और तिब्बती.

इसका पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था, जो मात्र 14 मिनट का था. वहीं, जून 2015 से इसका समय 14 मिनट से बढ़कर 30 मिनट का हो गया. इस कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडियो यानी आकाशवाणी के जरिए ब्रॉडकास्ट किया जाता है.

‘देर रात आपसे मिलने का मौका…’, पीएम मोदी ने बनाई एक और रील, जानें देश के युवाओं से क्या कहा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?