Home मनोरंजन Salman-Karisma की जोड़ी ने फिर जगाया 90s का जादू, इन 6 फिल्मों में मिलेगा रोमांस, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट भरपूर

Salman-Karisma की जोड़ी ने फिर जगाया 90s का जादू, इन 6 फिल्मों में मिलेगा रोमांस, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट भरपूर

by Preeti Pal 16 October 2026, 12:35 PM IST
16 October 2026, 12:35 PM IST
Salman-Karisma की जोड़ी ने फिर जगाया 90s का जादू, दोनों की इन 6 फिल्मों में मिलेगा रोमांस, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट भरपूर

Salman Khan-Karisma Kapoor Movies: बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर पुरानी यादें अपने आप ताजा हो जाती हैं. सलमान खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी भी उन्हीं में से एक है. जरा याद कीजिए वो दौर, जब सिनेमाघरों में सलमान खान की एंट्री पर सीटियां बजती थीं. करिश्मा कपूर के डांस पर लोग झूम उठते थे. न सोशल मीडिया का इतना क्रेज था और न ही ओटीटी प्लेटफॉर्म का जमाना. 90 के दशक में दोनों ने अपनी फिल्मों से दर्शकों को खूब हंसाया, प्यार करना सिखाया और कभी-कभी इमोशनल भी कर दिया. अब करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ में दोनों ने फिर साथ आकर फैंस को पुराने दिनों की याद दिला दी है. ऐसे में अगर आप भी सलमान और करिश्मा की शानदार केमिस्ट्री को दोबारा एंजॉय करना चाहते हैं, तो इन 6 फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

अंदाज अपना अपना

अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं, जिन्हें कितनी भी बार देख लो, हंसी नहीं रुकती, तो ‘अंदाज अपना अपना’ आपके लिए परफेक्ट है. 4 नवंबर, 1994 को रिलीज हुई इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था. इसमें आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म की कहानी दो ऐसे लड़कों पर है, जो बिना ज्यादा मेहनत किए अमीर बनने का सपना देखते हैं. आमिर खान ने अमर और सलमान खान ने प्रेम का किरदार निभाया है. दोनों को पता चलता है कि लंदन से एक अमीर बिजनेसमैन की बेटी भारत आई है. बस फिर क्या था! दोनों उसे पटाने और शादी करके अमीर बनने की प्लानिंग बनाने लगते हैं. लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब रवीना और उनकी सेक्रेटरी करिश्मा अपनी पहचान बदल लेती हैं. दोनों ये जानना चाहती हैं कि अमर और प्रेम उनसे सच्चा प्यार करते हैं या सिर्फ उनकी दौलत के पीछे हैं. इसके बाद शुरू होता है गलतफहमियों, मजेदार सीन और जबरदस्त कॉमेडी का सिलसिला. फिल्म में परेश रावल का तेजा और शक्ति कपूर का क्राइम मास्टर गोगो वाला किरदार आज भी लोगों को खूब हंसाता है. रिलीज के समय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कोई कमाल नहीं किया. हालांकि, धीरे-धीरे ये हिंदी सिनेमा की कल्ट कॉमेडी फिल्मों में शामिल हो गई. ‘ये रात और ये दूरी’, ‘एलो जी सनम’ और ‘दो मस्ताने चले जिंदगी बनाने’ जैसे गाने अब भी लोगों को पसंद हैं. ऐसे में अगर दोस्तों के साथ हंसते-हंसते शाम बितानी है, तो आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Rajpal Yadav को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! खत्म होगा 16 साल पुराना विवाद?Rajpal Yadav को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! खत्म होगा 16 साल पुराना विवाद?

जीत

सलमान खान और करिश्मा कपूर की फिल्मों का जिक्र हो और ‘जीत’ की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! 23 अगस्,त 1996 को रिलीज हुई ये फिल्म रोमांस, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. राज कंवर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, सलमान खान और करिश्मा कपूर लीड रोल में हैं. कहानी की शुरुआत करण से होती है, जिसका किरदार सनी देओल ने निभाया है. करण एक खतरनाक क्रिमिनल है, जो गजराज नाम के गैंगस्टर के लिए काम करता है. उसकी जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आता है, जब उसे काजल से प्यार हो जाता है. काजल का किरदार करिश्मा कपूर ने निभाया है. काजल की मासूमियत और प्यार करण को पूरी तरह बदल देता है. लेकिन हर प्रेम कहानी की तरह यहां भी मुश्किलें कम नहीं हैं. काजल के पिता करण को पसंद नहीं करते और उसकी शादी राजू यानी सलमान से करा देते हैं. काजल की खुशी के लिए करण अपने प्यार की कुर्बानी दे देता है. हालांकि, जब काजल और राजू की जिंदगी खतरे में पड़ती है, तो करण उसे बचाने के लिए आता है. इसमें तब्बू, अमरीश पुरी और आलोक नाथ जैसे कलाकार भी हैं. इस फिल्म के कई गाने हिट हुए जिनमें, ‘यारा ओ यारा’ और ‘अभी सांस लेने की फुर्सत नहीं है’ शामिल हैं. अगर आप रोमांस के साथ थोड़ा एक्शन और इमोशनल ड्रामा देखना चाहते हैं, तो ‘जीत’ आपकी वॉचलिस्ट में एंट्री ले सकती हैं. वैसे, आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर कभी भी देख सकते हैं.

जुड़वा

अब बात करते हैं उस फिल्म की, जिसने 90 के दशक में कॉमेडी का अलग ही माहौल बना दिया था. 7 फरवरी, 1997 को रिलीज हुई डेविड धवन की ‘जुड़वा’ में सलमान खान डबल रोल में थे. एक किरदार था राजा और दूसरा प्रेम. दोनों जुड़वा भाई बिछड़ जाते हैं. राजा भारत में पला-बढ़ा है. प्रेम अमेरिका में बड़ा होता है और बहुत ही सीधा-सादा है. दोनों को एक-दूसरे के होने का पता ही नहीं होता. जब प्रेम भारत आता है, तो उसकी जिंदगी में माला की एंट्री होती है, जिसका किरदार करिश्मा कपूर ने निभाया है. दूसरी तरफ राजा को रूपा से प्यार हो जाता है, जिसे रंभा ने निभाया था. अब असली कॉमेडी शुरू होती है. दोनों भाइयों के बीच एक अजीब कनेक्शन होता है. एक भाई कोई हरकत करता है, तो उसका असर दूसरे पर भी दिखाई देता है. कभी थप्पड़ का कनेक्शन, तो कभी डांस और रोमांस के बीच होने वाली गलतफहमियां लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं.
इस फिल्म में कादर खान, अनुपम खेर और बिंदु भी हैं. फिल्म के ‘ऊंची है बिल्डिंग’ और ‘टन टना टन टन टन तारा’ गाने आज भी हिट हैं. इन गानों का क्रेज ऐसा है कि सालों बाद भी पार्टियों और शादियों में लोग इन पर डांस करते हैं. ऐसे में अगर आप खुलकर हंसना चाहते हैं, तो जियोहॉटस्टार पर ‘जुड़वा’ देख सकते हैं.

60 की उम्र में भी कुंवारे Salman Khan को चाहिए बच्चे! शादी के फैसले पर कही दिल की बात

बीवी नंबर 1

28 मई, 1999 को रिलीज हुई ‘बीवी नंबर 1’ उस दौर की पॉपुलर कॉमेडी फिल्मों में शामिल है. डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और करिश्मा कपूर पति-पत्नी के रोल में हैं. सलमान ने प्रेम और करिश्मा ने पूजा का रोल निभाया है. पूजा एक ऐसी पत्नी है, जो अपने पति और बच्चों के लिए अपनी खुशियों को पीछे रख देती है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब प्रेम की जिंदगी में रूपाली यानी सुष्मिता सेन की एंट्री होती है. प्रेम अपनी पत्नी से बेवफाई करते हुए रूपाली के करीब आने लगता है. जब पूजा को इस रिश्ते का पता चलता है तो, उसकी जिंदगी में भूचाल आ जाता है. हालांकि, पूजा हार मानने के बजाय अपने परिवार और खुद के लिए खड़ी होने का फैसला करती है. इस काम में प्रेम का दोस्त लखन भी उसकी मदद करता है. लखन का रोल अनिल कपूर ने निभाया है. फिल्म में तब्बू और सैफ अली खान भी हैं. फिल्म के ‘चुनरी चुनरी’, ‘जंगल है आधी रात है’, ‘बीवी नंबर 1’ और ‘इश्क सोना है’ गाने तब भी हिट थे और आज भी हैं. ऐसे में अगर आपको फैमिली ड्रामा के साथ कॉमेडी पसंद है, तो इस फिल्म का प्राइम वीडियो पर मज़ा लिया जा सकता है.

Rajpal Yadav को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! खत्म होगा 16 साल पुराना विवाद?

चल मेरे भाई

बॉलीवुड में दो भाइयों की कहानी तो आपने कई बार देखी होगी, लेकिन ‘चल मेरे भाई’ में अलग ही कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. 5 मई, 2000 को रिलीज हुई इस फिल्म के डायरेक्टर हैं डेविड धवन. फिल्म में संजय दत्त और सलमान खान भाइयों के रोल में हैं. संजय दत्त ने विक्की का रोल किया है, जो एक जिम्मेदार बिजनेसमैन है. वहीं, सलमान खान प्रेम बने हैं, जो मस्तीखोर और बेफिक्र नेचर का है. दोनों भाइयों की सोच भले ही अलग है, लेकिन एक-दूसरे के लिए उनका प्यार बहुत गहरा है. सब कुछ ठीक चल रहा होता है, तभी उनकी जिंदगी में सपना की एंट्री होती है. सपना का किरदार करिश्मा कपूर ने निभाया है. सपना विक्की के ऑफिस में सेक्रेटरी की नौकरी करने आती है. परिवार को लगता है कि वो विक्की के लिए अच्छी लाइफ पार्टनर होगी. लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि सपना और प्रेम एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं. फिल्म में ‘चल मेरे भाई’ और ‘चोरी चोरी सपनों में’ जैसे बढ़िया गाने भी हैं. यानी अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं, जिनमें परिवार, प्यार और रोमांस के साथ भरपूर मस्ती हो, तो इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

दुल्हन हम ले जाएंगे

सलमान खान और करिश्मा कपूर की सबसे मजेदार रोमांटिक फिल्मों में ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ का नाम भी शामिल है. 24 मार्च, 2000 को रिलीज हुई इस फिल्म को भी डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया था. फिल्म में करिश्मा कपूर ने सपना का रोल किया है, जिसकी जिंदगी पर उसके तीन मामाओं का जबरदस्त पहरा है. तीनों मामा सपना से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन उनकी सोच और पसंद बिल्कुल अलग है. तीनों ही अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से सपना की जिंदगी चलाना चाहते हैं. लेकिन सपना को भी अपनी जिंदगी जीने और प्यार करने की आजादी चाहिए. इसी बीच यूरोप के टूर पर उसकी मुलाकात राजा से होती है, जिसका किरदार सलमान खान ने निभाया है. दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. अब मुश्किल ये है कि सपना के तीनों मामाओं को इस रिश्ते के लिए कैसे मनाया जाए. फिल्म में कादर खान और जॉनी लीवर भी हैं. फिल्म के गाने ‘प्यार दिलों का मेला है’ और ‘धीरे धीरे चलना’, आज भी लोगों को पसंद आते हैं. इस फिल्म में सलमान और करिश्मा की रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ खूबसूरत लोकेशन भी देखने लायक हैं. अगर आप इस मूवी को देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो के साथ-साथ जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Nushrratt Bharuccha की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सफल, अस्पताल से मिली छुट्टी, जानें कैसी है तबीयत

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?