Home Latest News & Updates Maharashtra: पुणे में सनसनीखेज वारदात, बस के अंदर महिला से दुष्कर्म, पैठण जाने के लिए पहुंची थी स्वारगेट

Maharashtra: पुणे में सनसनीखेज वारदात, बस के अंदर महिला से दुष्कर्म, पैठण जाने के लिए पहुंची थी स्वारगेट

by Sanjay Kumar Srivastava 26 February 2025, 2:58 PM IST (Updated 26 February 2025, 2:59 PM IST)
26 February 2025, 2:58 PM IST (Updated 26 February 2025, 2:59 PM IST)
rape

महाराष्ट्र के पुणे शहर में मंगलवार ( 25 फरवरी) को राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आते ही पुणे प्रशासन में हड़कंप मच गया.

Pune: महाराष्ट्र के पुणे शहर में मंगलवार ( 25 फरवरी) को राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आते ही पुणे प्रशासन में हड़कंप मच गया.पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है.

बताया जाता है कि पुणे में शहर के व्यस्त स्वारगेट बस स्टैंड पर महिला कहीं जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी. पीड़िता ने बताया कि जब वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक प्लेटफॉर्म पर पैठण जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और कहा कि बस दूसरे प्लेटफॉर्म पर आ गई है, फिर वह उसे विशाल स्टेशन परिसर में सुनसान जगह पर खड़ी एक खाली बस में ले गया.

आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उस समय अंधेरा था. जब वह बस में चढ़ी, तो वह व्यक्ति उसके पीछे-पीछे अंदर चला आया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद आरोपी भाग गया. पीड़िता ने बताया कि किसी तरह वह पुलिस के पास पहुंची और अपने साथ हुई घटना बताई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर ली है. उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं.

स्वारगेट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान दत्ता गाडे के रूप में हुई है. उसके खिलाफ पहले से ही चोरी और चेन स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं. मालूम हो कि स्वारगेट महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के सबसे बड़े बस डिपो में से एक है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. जगह-जगह दबिश दी जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः आखिरकार पत्नी Sunita Ahuja से तलाक की अफवाहों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, खोल दिए सारे राज

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?