Home Latest News & Updates UP : बुंदेलखंड पर बरसी योगी सरकार की कृपा, एक्सप्रेस-वे, इंडस्ट्री और एयरपोर्ट के लिए खोला खजाना

UP : बुंदेलखंड पर बरसी योगी सरकार की कृपा, एक्सप्रेस-वे, इंडस्ट्री और एयरपोर्ट के लिए खोला खजाना

by Sanjay Kumar Srivastava 20 February 2025, 8:34 PM IST (Updated 20 February 2025, 8:37 PM IST)
20 February 2025, 8:34 PM IST (Updated 20 February 2025, 8:37 PM IST)
CM YOGI

योगी सरकार के बजट में बुंदेलखंड के लिए कृपा बरसी है. अलग से कई घोषणाएं की गई हैं. सरकार ने बुंदेलखंड के लिए खजाना खोल दिया है.

LUCKNOW: योगी सरकार के बजट में बुंदेलखंड के लिए कृपा बरसी है. अलग से कई घोषणाएं की गई हैं. सरकार ने बुंदेलखंड के लिए खजाना खोल दिया है. बजट में बुन्देलखण्ड रीवा एक्सप्रेस-वे के निर्माण की बात कही गई है, जिसके लिये 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है.इसके अलावा लगभग 461 करोड़ रुपये से डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरीडोर का निर्माण होगा.

कोल इण्डिया लिमिटेड के साथ उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा संयुक्त उपक्रम के रूप में जालौन जिले में 500 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना की भी स्थापना की जाएगी, जिस पर करीब 2500 करोड़ रुपये खर्च होगा. झांसी के गरौठा तहसील में 200 मेगावॉट सौर ऊर्जा संयंत्र की भी स्थापना की जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत 500 करोड़ रुपये आएगी. ललितपुर स्थित हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा.

वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज सहित इन जिलों में बनेगा महिलाओं के लिए हॉस्टल

बुन्देलखण्ड क्षेत्र में स्थित जनपदों के विषमताओं एवं पिछड़ेपन को कम करने के लिए 425 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है. चित्रकूट क्षेत्र में पर्यटन के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है. जबकि झासी में मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास का निर्माण होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के साथ जोड़ने के लिए धनराशि की व्यवस्था बजट में की गई है. बजट में उत्तर प्रदेश के सात जिलों वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, झांसी और आगरा में श्रमजीवी यानि कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने का प्रावधान किया गया है.

ये भी पढ़ेंः धार्मिक स्थलों पर योगी सरकार मेहरबानः प्राथमिकता में अयोध्या, मथुरा, नैमिष, चित्रकूट और मीरजापुर

लखनऊ से राजीव ओझा की रिपोर्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?