Home Latest News & Updates UP चुनाव 2027: पूर्वांचल-पश्चिम पर फोकस, बंगाल मॉडल से BJP करेगी माइक्रो मैनेजमेंट, ये है मेगा प्लान

UP चुनाव 2027: पूर्वांचल-पश्चिम पर फोकस, बंगाल मॉडल से BJP करेगी माइक्रो मैनेजमेंट, ये है मेगा प्लान

by Dheeraj Tripathi 4 June 2026, 4:34 PM IST
4 June 2026, 4:34 PM IST
UP चुनाव 2027: पूर्वांचल-पश्चिम पर फोकस, बंगाल मॉडल से BJP करेगी माइक्रो मैनेजमेंट

BJP Politics: 2024 के लोकसभा चुनाव में झटका लगने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में मिशन मोड में आ गई है. पार्टी ने प्रदेश की 61 ऐसी कठिन सीटों को चिह्नित किया है, जहां पिछले चुनावों में प्रदर्शन कमजोर रहा. इन सीटों पर बूथ से लेकर सामाजिक समीकरण तक साधने के लिए अलग रणनीति तैयार की जा रही है. पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी को विशेष फोकस में रखा गया है, जबकि बंगाल के माइक्रो मैनेजमेंट मॉडल को भी यूपी में लागू करने की तैयारी है.

61 कठिन सीटों पर BJP का खास ध्यान

  • कुल कठिन सीटें – 61
  • पूर्वी यूपी – 22 सीटें
  • पश्चिमी यूपी – 13 सीटें
  • अन्य क्षेत्र – 26 सीटें

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा संगठन ने प्रदेशभर में समीक्षा शुरू की. पार्टी ने पाया कि कई ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जहां संगठन कमजोर पड़ा या बूथ स्तर पर अपेक्षित प्रदर्शन नहीं हुआ. अब इन्हीं सीटों को जीतने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है. भाजपा प्रवक्ता संजय चौधरी कहते हैं कि लगभग 60 ऐसी सीटों पर विशेष योजना के तहत काम शुरू किया गया है. बूथ मैनेजमेंट, सामाजिक समीकरण, ओपिनियन मेकर्स से संपर्क और स्थानीय नेतृत्व को सक्रिय करने की रणनीति पर काम हो रहा है.

BJP का 2027 ब्लूप्रिंट

  • बंगाल मॉडल पर माइक्रो मैनेजमेंट
  • बूथ अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी
  • पन्ना प्रमुख होंगे एक्टिव
  • ओपिनियन मेकर्स से संपर्क
  • सामाजिक समीकरणों पर फोकस
  • कमजोर बूथों की अलग मॉनिटरिंग
  • लाभार्थियों तक सीधा संपर्क

पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी का मजबूत प्रभाव और पश्चिमी यूपी में बदलते राजनीतिक समीकरण भाजपा के लिए चुनौती बने हुए हैं. यही वजह है कि पार्टी इन क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्रों को फिर से सक्रिय करने की कवायद में जुटी है. भाजपा संगठन ने जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि कमजोर बूथों की पहचान कर वहां नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाए. लाभार्थी संपर्क अभियान, पन्ना प्रमुख व्यवस्था और बूथ कमेटियों की सक्रियता की भी समीक्षा की जा रही है.

हर बूथ को मजबूत बनाने की रणनीति

लक्ष्य साफ है कि 2027 से पहले हर बूथ को चुनावी रूप से मजबूत बनाना. वरिष्ठ पत्रकार राजनीतिक विश्लेषक ज्ञानेंद्र शुक्ला कहते हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को झटका लगा. इसके बाद संगठन ने मंथन किया. करीब 60 से 61 ऐसे क्षेत्र चिह्नित किए गए जहां पार्टी कमजोर रही. अब बंगाल मॉडल की तर्ज पर बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों को सक्रिय कर कमजोर बूथों को मजबूत बनाने की रणनीति पर काम हो रहा है. भाजपा की रणनीति सिर्फ चुनावी गणित तक सीमित नहीं है. पार्टी स्थानीय प्रभावशाली लोगों, सामाजिक संगठनों और नए मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने की भी योजना बना रही है.

2027 के लिए कसी कमर

संगठन का मानना है कि 2027 की जीत का रास्ता बूथों से होकर ही निकलेगा. 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वह 2027 की लड़ाई को लेकर कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है. बूथ स्तर तक पहुंचने की रणनीति बताती है कि बीजेपी ने चुनावी रणभूमि में अभी से मोर्चा संभाल लिया है. अब देखना होगा कि विपक्ष इस तैयारी का जवाब किस तरह देता है.

PDA के साथ सर्वे का सहाराः 2027 का गणित साध रहे अखिलेश, टिकट वितरण के लिए बनाई ये बड़ी रणनीति

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?