Pahlaj Nihalani: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, बॉलीवुड के सीनियर फिल्म प्रोड्यूसर और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC के एक्स चेयरमैन पहलाज निहलानी का गुरुवार को 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. पहलाज के निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त और फिल्ममेकर शशि रंजन ने दी. उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. पहलाज निहलानी उन चुनिंदा फिल्म प्रोड्यूसर्स में शामिल थे, जिन्होंने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में और नए स्टार्स दिए. बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने लंबे टाइम तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया. उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने दुख जताया है.
इन फिल्मों से मिली पहचान
10 जनवरी, 1950 को पैदा हुए पहलाज निहलानी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म प्रोड्यूसर बनकर की. साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘हथकड़ी’ उनके करियर की पहली बड़ी फिल्म है. इसके बाद उन्होंने कई सक्सेसफुल फिल्मों को प्रोड्यूस किया और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई. उन्हें खास तौर पर बॉलीवुड स्टार गोविंदा का करियर बनाने के लिए जाना जाता है. 1986 में रिलीज हुई फिल्म ‘इल्जाम’ के साथ गोविंदा को फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक मिला था. इस फिल्म को पहलाज निहलानी ने ही प्रोड्यूस किया था. इसके बाद गोविंदा को अपने करियर में पीछे मुड़कर देखने की जरुरत नहीं पड़ी. इतना ही नहीं, एक्टर चंकी पांडे को भी पहलाज निहलानी ने 1987 की फिल्म ‘आग ही आग’ के जरिए इंडस्ट्री में लॉन्च किया था.
पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट
पहलाज निहलानी ने अपने करियर में कई पॉपुलर फिल्मों को प्रोड्यूस किया है. इनमें ‘शोला और शबनम’, ‘आंखें’, ‘दिल तेरा दीवाना’, ‘तलाश’ और ‘रंगीला राजा’ जैसी फिल्में शामिल हैं. उनकी फिल्मों में एंटरटेनमेंट, कॉमेडी और फैमिली इमोशन्स का बढ़िया कॉम्बिनेशन देखने को मिलता था.
जून में K-Drama का धमाका! रोमांस, सस्पेंस और एक्शन से भरपूर होंगी ये नई कोरियन सीरीज
CBFC के चेयरमैन
साल 2015 में पहलाज निहलानी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन का चेयरमैन चुना गया. हालांकि, इस पोजिशन पर रहकर वो कंट्रोवर्सी में ज्यादा रहे. 2015 से 2017 तक उन्होंने फिल्मों में यूज़ होने वाली भाषा, किसिंग सीन और कुछ सेंसिटिव सब्जेक्ट्स को लेकर स्ट्रिक्ड रूल्स बनाए. कई फिल्मों में कट लगाने और सर्टिफिकेशन को लेकर उनके फैसलों पर फिल्म प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स ने उन पर सवाल भी उठाए. फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने पहलाज पर जरूरत से ज्यादा दखल देने का आरोप लगाया. हालांकि, पहलाज निहलानी हमेशा कहते रहे कि वो सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और लोगों से रूल्स फॉलो करवा रहे हैं.
इंडस्ट्री के लोगों ने दी श्रद्धांजलि
CBFC के चेयरमैन शशि शेखर वेम्पति ने भी उनके निधन पर शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. वैसे, पहलाज निहलानी अपने पीछे पत्नी नीता निहलानी और तीन बेटों को छोड़ गए हैं. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा.
News Source: PTI
