Bollywood Stars Business Empires: बॉलीवुड में एक दौर ऐसा भी था जब किसी सुपरस्टार की कमाई का सबसे बड़ा जरिया फिल्में हुआ करती थीं. एक ब्लॉकबस्टर फिल्म, कुछ बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन और विदेशी स्टेज शो से ही उनकी इनकम होती थी. हालांकि, अब वक्त बदल चुका है. आज के सितारे सिर्फ पर्दे पर एक्टिंग नहीं करते, बल्कि बड़े बिजनेसमैन भी बन चुके हैं. उन्होंने अपनी लोकप्रियता को ऐसे बिजनेस में बदला है, जो उन्हें फिल्मों से भी ज्यादा कमाई दे रहे हैं. आज शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट जैसे कई सितारे अपने-अपने ब्रांड्स और कंपनियों के जरिए करोड़ों-अरबों का कारोबार कर रहे हैं. ऐसे में आज आपके लिए उन 10 बॉलीवुड स्टार्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी झंडा गाड़ दिया.
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान सिर्फ फिल्मों के बादशाह नहीं हैं, बल्कि बिजनेस की दुनिया के भी बड़े खिलाड़ी हैं. हर फिल्म के लिए 100 से 200 करोड़ रुपये चार्ज करने वाले शाहरुख बिजनेस से भी तगड़ी कमाई करते हैं. उनकी कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट आज भारत की सबसे सफल प्रोडक्शन और वीएफएक्स कंपनियों में गिनी जाती है. फिल्म निर्माण के अलावा इस कंपनी का विज्ञापन, डिजिटल कंटेंट और हाई टेक विजुअल इफेक्ट्स में भी बड़ा नाम है. इतना ही नहीं, आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में शाहरुख खान की हिस्सेदारी ने उनकी संपत्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. आज KKR सिर्फ क्रिकेट टीम नहीं, बल्कि एक बड़ा स्पोर्ट्स ब्रांड बन चुकी है.

सलमान खान
सलमान खान का बीइंग ह्यूमन ब्रांड शुरुआत में एक चैरिटी मिशन था, लेकिन धीरे-धीरे ये देश के सबसे लोकप्रिय फैशन ब्रांड्स में शामिल हो गया. टी-शर्ट, जींस, एक्सेसरीज और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स के जरिए ये ब्रांड करोड़ों का कारोबार करता है. सलमान के फैंस का भरोसा और उनकी लोकप्रियता ने इस ब्रांड को अलग पहचान दिलाई.
हीरोइनों ने दुनिया में बजाया डंका, Fortune India की Most Powerful Women 2026 लिस्ट में चमके ये चेहरे
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि स्टार्टअप्स में निवेश के लिए भी जानी जाती हैं. उनकी कंपनी केए एंटरप्राइजेज के जरिए उन्होंने कई सफल स्टार्टअप्स और हेल्थ-टेक कंपनियों में निवेश किया है. इसके अलावा उनका स्किनकेयर ब्रांड 82°E भी तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है. दीपिका ने साबित किया कि बिजनेस में सफलता सिर्फ स्टारडम से नहीं, सही सोच से मिलती है.
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाई और फिर बिजनेस की दुनिया में भी कदम रखा. उनका हेयर केयर ब्रांड एनोमली हेयरकेयर दुनिया के कई देशों में बिकता है. इसके अलावा वो कई टेक कंपनियों, फैशन और रेस्टोरेंट बिजनेस में भी निवेश कर चुकी हैं. आज प्रियंका एक ग्लोबल एंटरप्रेन्योर के रूप में भी जानी जाती हैं.
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने Ed-a-Mamma के जरिए बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सस्टेनेबल कपड़ों का ब्रांड लॉन्च किया. इस ब्रांड को सबसे बड़ी सफलता तब मिली, जब रिलायंस रिटेल ने इसमें बड़ी हिस्सेदारी खरीदी. कम उम्र में इतना सफल बिजनेस खड़ा करना आलिया की बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. आरामदायक, पर्यावरण-अनुकूल और बच्चों के लिए खास डिजाइन वाले कपड़ों की वजह से ये ब्रांड तेजी से आगे बढ़ रहा है.
ऋतिक रोशन
अगर फिटनेस की बात हो तो ऋतिक रोशन का नाम सबसे पहले आता है. उन्होंने इसी पहचान को बिजनेस में बदलते हुए HRX ब्रांड शुरू किया. आज HRX स्पोर्ट्सवियर, जूते, फिटनेस इक्विपमेंट और हेल्थ प्रोडक्ट्स की दुनिया में बड़ा नाम बन चुका है. आज दुनियाभर में करोड़ों लोग ग्रीक गॉड के इस ब्रांड पर भरोसा करते हैं.

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ का मेकअप ब्रांड के ब्यूटी लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया. भारतीय स्किन टोन को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस ब्रांड ने कम समय में शानदार सफलता हासिल की. आज के ब्यूटी भारत के सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रांड्स में गिना जाता है.
जूही चावला
90 के दशक में जूही चावला बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल थीं. उन्होंने ‘कयामत से कयामत तक’, ‘डर’, ‘यस बॉस’, ‘हम हैं राही प्यार के’ और ‘इश्क’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. हालांकि, पिछले कुछ सालों में उन्होंने फिल्मों में काम करना काफी कम कर दिया है. अब उनकी कमाई का मुख्य जरिया बिजनेस है. हुरुन रिच लिस्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 7,790 करोड़ रुपये है. इसका बड़ा हिस्सा उनके परिवार के बिजनेस और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश से जुड़ा है. इसके अलावा आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में उनकी हिस्सेदारी भी लगातार बढ़ती वैल्यू नेट वर्थ बढ़ा रही है.
नागार्जुन अक्किनेनी
तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन करीब चार दशक से फिल्मों में सक्रिय हैं. एक फिल्म के लिए वो करोड़ों रुपये फीस लेते हैं. इसके अलावा कई बड़े ब्रांड्स का प्रमोशन भी करते हैं. मगर नागार्जुन की असली ताकत उनका बिजनेस पोर्टफोलियो माना जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 5,000 करोड़ रुपये है. हैदराबाद में उनकी रियल एस्टेट होल्डिंग्स, अन्नपूर्णा स्टूडियोज़, फिल्म प्रोडक्शन, रेस्टोरेंट बिजनेस और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश उनकी आय के बड़े स्रोत हैं.
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. हालांकि, अब वो चुनिंदा फिल्मों और वेब सीरीज में ही नजर आते हैं. सुनील की कमाई का बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट, होटल, फिटनेस फ्रेंचाइजी, पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट, हेल्थ-टेक कंपनी वियरूट्स वेलनेस और वाकी निवेशों से आता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेट वर्थ करीब 125 करोड़ रुपये है. वे कई कमर्शियल प्रॉपर्टी और हॉस्पिटैलिटी बिजनेस से भी जुड़े रहे हैं.

आमिर खान
आमिर खान बॉलीवुड के उन कलाकारों में शामिल हैं जो नॉर्मल फीस के बजाय कई बार फिल्मों में प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल अपनाते हैं. यही वजह है कि उनकी सफल फिल्मों से होने वाली कमाई नॉर्मल फीस से कहीं ज्यादा होती है. उनकी कंपनी आमिर खान प्रोडक्शंस
ने लगान, तारे जमीन पर और दंगल जैसी कई बड़ी फिल्मों का निर्माण किया है. फिल्मों के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स से भी उनकी कंपनी को अच्छी खासी इनकम होती है. ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रोडक्शन बिजनेस उनकी कमाई का अहम हिस्सा हैं.
अजय देवगन
अजय देवगन लंबे समय से बॉलीवुड के सबसे बिजी सितारों में शामिल हैं. वो हर साल कई फिल्मों में काम करते हैं और हर फिल्म के लिए अच्छी-खासी फीस लेते हैं. इसके अलावा उनकी कंपनी अजय देवगन फिल्म्स सालों से फिल्में बना रही है. इसके अलावा वो एनवाई वीएफएक्सवाला के जरिए विजुअल इफेक्ट्स सेक्टर में भी एक्टिव हैं. मल्टीप्लेक्स, मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस में उनकी हिस्सेदारी भी बताई जाती है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा अब अभिनय के साथ-साथ इन कंपनियों से भी आता है.
थिएटर में मिस हो गई Alpha? अब घर बैठे OTT पर देखें Alia Bhatt की स्पाई थ्रिलर, जानें कब होगी रिलीज़
जॉन अब्राहम
इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम का नाम भी शामिल है. उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन के साथ-साथ स्पोर्ट्स बिजनेस में भी बड़ा निवेश किया. वो इंडियन सुपर लीग की फुटबॉल टीम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC के सह-मालिक रहे हैं. इसके अलावा फिटनेस और हेल्थ सेक्टर में भी उनकी दिलचस्पी रही है.

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने फिटनेस को अपनी पहचान बनाया और इसी पहचान को बिजनेस में बदल दिया. योग ऐप, हेल्दी फूड, वेलनेस ब्रांड्स और कई स्टार्टअप्स में उनकी हिस्सेदारी है. उनकी फिटनेस इमेज ने उन्हें इस सेक्टर में मजबूत पहचान दिलाई.
बनाई नई पहचान
इन सभी सितारों की एक बात कॉमन है. दरअसल, इन्होंने अपनी लोकप्रियता को सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहने दिया. किसी ने स्पोर्ट्स में निवेश किया, किसी ने फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में, तो किसी ने हेल्थ, रियल एस्टेट और डिजिटल मीडिया में अपनी मजबूत पकड़ बनाई. आज मनोरंजन जगत के बड़े सितारे ये समझ चुके हैं कि लंबे समय तक आर्थिक सफलता के लिए सिर्फ फिल्में ही काफी नहीं हैं. इसलिए वो अपने नाम को एक मजबूत ब्रांड में बदल रहे हैं. वैसे भी, बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्में किसी स्टार को शोहरत जरूर दिलाती हैं, लेकिन असली दौलत और स्थायी सफलता समझदारी से किए गए निवेश और बिजनेस से मिलती है. यही वजह है कि जूही चावला, नागार्जुन, सुनील शेट्टी, आमिर खान, अजय देवगन, आलिया भट्ट और करण जौहर जैसे सितारे आज सिर्फ फिल्मी दुनिया के नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया के भी बड़े नाम बन चुके हैं. यही वजह है कि कृति सेनन, सामंथा रुथ प्रभु, नयनतारा, श्रद्धा कपूर, विवेक ओबेरॉय, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश और जेनेलिया, टाइगर श्रॉफ, सनी लियोनी, करिश्मा कपूर, लारा दत्ता, ट्विंकल खन्ना, सोनम कपूर और मसाबा गुप्ता जैसे सितारे भी अपने बिजनेस पर फोकस कर रहे हैं.
फिल्मी दुनिया में घूमने का है सपना? भारत की ये 8 जगहें, जिन्हें Bollywood फिल्मों ने बनाया फेमस
