Home Latest News & Updates बांकीपुर उपचुनाव : BJP उम्मीदवार के हटने पर PK ने कसा तंजा, कहा- काबिल उम्मीदवार की कमी

बांकीपुर उपचुनाव : BJP उम्मीदवार के हटने पर PK ने कसा तंजा, कहा- काबिल उम्मीदवार की कमी

by Sachin Kumar 11 July 2026, 5:20 PM IST (Updated 11 July 2026, 5:21 PM IST)
11 July 2026, 5:20 PM IST (Updated 11 July 2026, 5:21 PM IST)
lacks candidate calibre Prashant Kishor

Bankipur By-Election : बांकीपुर सीट पर उप चुनाव से पहले बीजेपी उम्मीदवार ने अभिषेक कुमार सिन्हा शुक्रवार को नाम वापस ले लिया था. इस पर बिहार में सियासी हंगामा मच गया. जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रमुख प्रशांत किशोर ने शनिवार को बीजेपी तंज कसा. उन्होंने इस फैसले को अभूतपूर्व बताया और दावा किया कि भगवा पार्टी के पास काबिल उम्मीदवार की कमी है. किशोर ने कहा कि अक्सर ऐसा होता है कि बीजेपी का प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार दबाव में आकर अपना नाम वापस ले लेता है. लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि बीजेपी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया है.

युवा विंग के उम्मीदवार को बनाया उम्मीदवार

अभिषेक कुमार सिन्हा की तरफ से नाम वापस लेने के बाद बीजेपी ने आनन-फानन में युवा विंग के नेता नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया. अभिषेक ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था. किशोर ने कहा कि अब तक देश भर में लोग बीजेपी के दबाव में आकर या डर की वजह से चुनावी मुकाबले से हटते रहे हैं. लेकिन यह पहली बार है कि जब बीजेपी उम्मीदवार ने अपने कदम पीछे खिसकाए हैं. बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद ही उपचुनाव में असमर्थता जताई थी. नाम वापस लेने के बाद विपक्ष ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तरफ से खाली गई सीट पर हार की आशंका से सत्ताधारी पार्टी घबराई हुई है.

भदोही में हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी कार, कैंसर पीड़ित ससुर और बहू की दर्दनाक मौत; पति गंभीर

बीजेपी को उसी के गढ़ में हराऊंगा

वहीं, प्रशांत किशोर ने इसको लोकतंत्र की ताकत और जनता के भरोसे की जीत बताया है. उन्होंने आगे कहा कि अब संदेश साफ है कि लोग अब इस सीट पर बदलाव चाहते हैं. इस बार किशोर ने कसम खाई है कि वह बीजेपी उम्मीदवार को उसी गढ़ में हराएंगे. किशोर ने दावा किया कि कोई भी ताकत जनता से सामना नहीं कर सकती है. वहीं. बीजेपी के नए उम्मीदवार ने शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की और उम्मीद है कि वह सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जनता का जनादेश ही सबसे बड़ी ताकत है और आखिरी फैसला उन्हीं के साथ है.

जनादेश ही सबसे बड़ी ताकत

जनसुराज पार्टी के संस्थापक ने कहा कि जनता का जनादेश ही सबसे बड़ी ताकत है और आखिरी फैसला उन्हीं के हाथ में होता है. उन्होंने आगे कहा कि हार के डर की वजह से बीजेपी भागती फिर रही है और वह लोगों के सामने डींगे हांकते फिरते थे कि वह इस सीट को आसानी से जीत जाएंगे.

‘J&K सरकार को गिराने की कोशिश…’ CM अब्दुल्ला ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप; कही ये बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?