Home पर्यटन साउथ का Kashmir क्यों कहलाता है मुन्नार? जानिए इस खूबसूरत Hill Station की वो खासियतें, जो खींच लेंगी आपको अपने पास

साउथ का Kashmir क्यों कहलाता है मुन्नार? जानिए इस खूबसूरत Hill Station की वो खासियतें, जो खींच लेंगी आपको अपने पास

by Preeti Pal 11 July 2026, 5:10 PM IST (Updated 11 July 2026, 5:11 PM IST)
11 July 2026, 5:10 PM IST (Updated 11 July 2026, 5:11 PM IST)
साउथ का Kashmir क्यों कहलाता है मुन्नार? जानिए इस खूबसूरत Hill Station की वो खासियतें, जो खींच लेंगी आपको अपने पास

Kashmir of South India: अगर आप भी पहाड़ों की ठंडी हवा, हरियाली से ढकी वादियां और सुकून भरा माहौल पसंद करते हैं, तो केरल का खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए. पश्चिमी घाट की गोद में बसा ये प्यारा शहर अपनी चाय की हरी-भरी वादियों, धुंध से ढके पहाड़ों, झरनों और सालभर सुहाने मौसम के लिए पूरी दुनिया में फेमस है. यही वजह है कि मुन्नार को प्यार से ‘साउथ इंडिया का कश्मीर’ भी कहा जाता है. चाहे आप फैमिली वेकेशन की प्लानिंग बना रहे हों, पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप पर जाना चाहते हों या फिर अकेले नेचर के बीच कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हों, मुन्नार हर तरह के टूरिस्ट्स के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है.

बागान जीत लेते हैं दिल

मुन्नार की सबसे बड़ी पहचान यहां के बड़े-बड़े चाय के बागान हैं. जहां तक नजर जाती है, वहां सिर्फ हरी-भरी चाय की पत्तियां और खूबसूरत पहाड़ दिखाई देते हैं. ये नजारा किसी फिल्मी लोकेशन से कम नहीं लगता. यहां आने वाले टूरिस्ट सिर्फ नेचुरल ब्यूटी का मज़ा ही नहीं लेते, बल्कि चाय म्यूज़ियाम और फैक्ट्रियों में जाकर चाय बनने का पूरा प्रोसेस भी देख सकते हैं.

सुहाना मौसम

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गर्मी ज्यादा पड़ती है, लेकिन मुन्नार बिल्कुल अलग है. यहां का मौसम लगभग पूरे साल ठंडा और अच्छा रहता है. यही वजह है कि गर्मियों और मानसून के टाइम यहां बहुत ज्यादा लोग घूमने आते हैं. अगर आप शहर की भागदौड़ और गर्मी से राहत चाहते हैं, तो मुन्नार एक परफेक्ट वीकेंड गेटअवे है.

हर मोड़ पर खूबसूरत नजारा

मुन्नार की घुमावदार सड़कें, धुंध से ढके पहाड़ और सनराइज के खूबसूरत नजारे हर किसी का दिल जीत लेते हैं. यहां की नेचुरल ब्यूटी फोटोग्राफी के शौकीनों और नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. सुबह-सुबह बादलों के बीच से झांकती सूरज की किरणें इस जगह को और भी मैजिकल बना देती हैं.

ये भी है खास

अगर आपको जंगल और वाइल्डलाइफ पसंद हैं, तो मुन्नार का इराविकुलम नेशनल पार्क जरूर घूमिए. ये पार्क रेयर नीलगिरि तहर का घर माना जाता है. यहां ट्रैकिंग के शानदार रास्ते भी हैं, जहां चलते हुए आप आसपास की खूबसूरत पहाड़ियों का शानदार नजारा देख सकते हैं.

जुलाई की गर्मी से चाहिए राहत? घूम आएं भारत के ये 10 Cool Places, जहां तापमान रहता है 25°C से कम

झरनों की खूबसूरती

मुन्नार के आसपास कई खूबसूरत झरने हैं, जिनमें अट्टुकड़ फॉल्स, लक्कम फॉल्स और चीयाप्पारा फॉल्स सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं. खासकर मानसून के मौसम में इन झरनों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. यहां बहते पानी की आवाज और चारों तरफ फैली हरियाली आपको पूरी तरह फ्रेश कर देती है.

इको पॉइंट का एक्सपीरियंस

अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ घूम रहे हैं, तो इको पॉइंट जरूर जाएं. यहां आपकी आवाज पहाड़ों से टकराकर दोबारा सुनाई देती है, जो बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक मजेदार एक्सपीरियंस होता है. इसके अलावा पास में मट्टुपेट्टी डैम भी है, जो बोटिंग के लिए काफी मशहूर है. शांत झील, घने जंगल और पहाड़ों के बीच बोटिंग का मज़ा आपकी जर्नी को और खास बना देता है.

नीले फूलों से ढकी पहाड़ियां

मुन्नार का सबसे बड़ा अट्रैक्शन है नीलकुरिंजी फूल, जो हर 12 साल में सिर्फ एक बार खिलते हैं. जब ये रेयर फूल खिलते हैं, तो पूरी पहाड़ियां नीले रंग की चादर ओढ़ लेती हैं. इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए दुनियाभर से टूरिस्ट मुन्नार पहुंचते हैं. इसके अलावा अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो मुन्नार में ट्रैकिंग, कैंपिंग, बर्ड वॉचिंग और जीप सफारी जैसी कई बढ़िया एक्टिविटीज हैं. वहीं, अगर आप सिर्फ सुकून चाहते हैं, तो चाय के बागानों के बीच बैठकर एक कप ताजा चाय का आनंद लेना भी किसी यादगार एक्सपीरियंस से कम नहीं होगा. मुन्नार की यही खासियत इसे दूसरे हिल स्टेशन्स से अलग बनाती है. यहां नेचर की खूबसूरती, ठंडा मौसम, एडवेंचर और शांति, सब कुछ है. अगर आप अपनी अगली छुट्टियों के लिए कोई ऐसी जगह ढूंढ़ रहे हैं, जहां दिल और दिमाग दोनों को सुकून मिले, तो ‘साउथ का कश्मीर’ यानी मुन्नार जाने की प्लानिंग कर सकते हैं.

PM Modi ने किए इंडोनेशिया के Prambanan Temple के दर्शन, आपकी ट्रेवल लिस्ट में भी होनी चाहिए यूनेस्को की ये धरोहर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?