Home Top News भदोही में हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी कार, कैंसर पीड़ित ससुर और बहू की दर्दनाक मौत; पति गंभीर

भदोही में हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी कार, कैंसर पीड़ित ससुर और बहू की दर्दनाक मौत; पति गंभीर

by Amit Dubey 11 July 2026, 11:51 AM IST
11 July 2026, 11:51 AM IST
Bhadohi Car Truck Accident

Bhadohi Car Truck Accident: देश में आय दिन सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही हैं. हर रोज कहीं न कहीं सड़क दुर्घटनाओं की खबरें रोड सुरक्षा और वाहनों के चलाने पर सवाल खड़े कर रहे हैं. भारत में हर साल सड़क हादसे में हजारों लोगों की मौत होती है और लाखों लोग घायल होते हैं.

इस बीच उत्तर प्रदेश के भदोही से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है. जी हां, यहां अस्पताल से लौट रही एक फैमली की कार हाईवे पर खड़े एक ट्रक में जा घुसी. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस भीषण दुर्घटना में ससुर और बहू की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, ससुर को कैंसर था और उनका इलाज वाराणसी के होमी भाभा कैंसर अस्पताल में चल रहा था. आइए जानते हैं पूरी खबर.

भदोही में नेशनल हाईवे -19 की घटना

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुलिस ने बताया कि भदोही में नेशनल हाईवे -19 पर एक खड़े ट्रक से कार की टक्कर हो गई. इस हादसे में एक महिला और उसके ससुर की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रगति अग्रवाल (26) और उनके ससुर प्रभात अग्रवाल (65) के रूप में हुई है, जबकि महिला के पति शिवम अग्रवाल (30) का गंभीर चोटों के लिए इलाज चल रहा है. प्रतापगढ़ जिले के चिलबिला का यह परिवार वाराणसी के होमी भाभा कैंसर अस्पताल में कैंसर रोगी प्रभात अग्रवाल के कीमोथेरेपी सत्र के बाद घर लौट रहा था. इस घटना ने पीड़ित फैमली समेत उसके गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

महिला की मौके पर ही मौत- पुलिस

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एसएचओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवार शुक्रवार शाम को वाराणसी में अपने एक सदस्य (प्रभात अग्रवाल) के कीमोथेरेपी सत्र के बाद घर लौट रहा था, तभी औराई पुलिस थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास यह दुर्घटना हुई.

एसएचओ ने बताया, “टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. प्रगति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्रभात ने दम तोड़ दिया.” उन्होंने आगे बताया कि देर रात शिवम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने खड़े ट्रक और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है. अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है.

महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?