Home Top News ‘J&K सरकार को गिराने की कोशिश…’ CM अब्दुल्ला ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप; कही ये बात

‘J&K सरकार को गिराने की कोशिश…’ CM अब्दुल्ला ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप; कही ये बात

by Sachin Kumar 11 July 2026, 3:01 PM IST
11 July 2026, 3:01 PM IST
BJP J&K govt split National Conference CM Abdullah

Jammu & Kashmir : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि केंद्र शासित प्रदेश में नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार को गिराने के लिए साजिश जा रही है. अपनी दादी अकबर जहान की 26वीं पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि बीजेपी उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने के लिए ताकत का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है. इस दौरान उन्हें पैसे और मंत्री पद का भी लालच दिया जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दे देंगे

उमर अब्दुल्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी बंद कमरे में हमारे विधायकों से कह रहे हैं कि तुम हमारे साथ आ जाओ हम तुम्हें राज्य का दर्जा दे देंगे. मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि जम्मू ने यह भी दावा किया हमारी पार्टी के जम्मू विधायक ने उन्हें बताया कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए 30 करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश की गई थी.

विधायकों को दी 30 करोड़ की रिश्वत

साथ ही बीजेपी के एक पदाधिकारी हैं, जो सुप्रीम कोर्ट में एक वकील भी हैं. उन्होंने हमारे विधायक से समर्थन मांगा और बदले में उन्हें 20-30 करोड़ रुपये और एक मंत्री पद देने का वादा किया. मैं कहना चाहता हूं कि क्या बीजेपी को लगने लगा है कि लोगों का भरोसा बहुत कमजोर हो गया है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अपनी पार्टी के लिए ईमानदार हैं और वह बिकने वाले नहीं हैं.

4 साल पुराने मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के परिजनों को 67 लाख देने का आदेश

नहीं पहुंच पाएंगे कुर्सी तक

अब्दुल्ला ने मंच से कहा कि कोई भी विधायक 20 क्या, 100 करोड़ रुपये में भी अपनी ईमानदारी नहीं बेचेगा. हम इस बात को जानते हैं कि हम भगवान के प्रति जवाबदेह हैं. बीजेपी से स्पष्ट शब्दों में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पिछले दरवाजे से जम्मू-कश्मीर को सता नहीं सकते हैं. अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि यह मत सोचिए की आप पिछले दरवाजे से हमारी पार्टी में घुस जाएंगे. हम यही कहना चाहते हैं कि आप पिछले दरवाजे से सामने रखी कुर्सी तक नहीं पहुंच पाएंगे.

बयान से राजनीति में आया उबाल

वहीं, उमर अब्दुल्ला के इस बयान के बाद जम्मू-कश्मीर की राजनीति में उबाल आ गया है. विपक्षी दलों ने उनके रुख को सही बताया है. साथ ही बीजेपी ने कहा है कि केंद्र सरकार हमेशा से ही जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए तत्पर रहा है. अब देखना होगा कि केंद्र सरकार मुख्यमंत्री के इस कड़े संदेश की प्रतिक्रिया किस रूप में देती है. फिलहाल, अब्दुल्ला ने स्पष्ट कर दिया है कि वह बीजेपी की किसी भी रणनीति को कामयाब नहीं होगी.

भदोही में हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी कार, कैंसर पीड़ित ससुर और बहू की दर्दनाक मौत; पति गंभीर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?