Home Latest News & Updates लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली दिल्ली के मशहूर कारोबारी की हत्या की जिम्मेदारी, कहा-रास्ते में आने वालों का होगा यही अंजाम

लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली दिल्ली के मशहूर कारोबारी की हत्या की जिम्मेदारी, कहा-रास्ते में आने वालों का होगा यही अंजाम

by Sanjay Kumar Srivastava 10 February 2026, 2:10 PM IST (Updated 11 February 2026, 1:08 PM IST)
10 February 2026, 2:10 PM IST (Updated 11 February 2026, 1:08 PM IST)
लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली दिल्ली के मशहूर कारोबारी की हत्या की जिम्मेदारी, कहा-रास्ते में आने वालों का होगा यही अंजाम

Bishnoi Gang: दिल्ली के बवाना में मशहूर कारोबारी की हत्या की जिम्मेदारी लारेंश बिश्नोई गैंग ने ली है. दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक मशहूर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Bishnoi Gang: दिल्ली के बवाना में मशहूर कारोबारी की हत्या की जिम्मेदारी लारेंश बिश्नोई गैंग ने ली है. दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को पीछा करने के बाद बंदूकधारियों द्वारा एक मशहूर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मंगलवार को हत्या की जिम्मेदारी ली. यह दावा सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से किया गया. पुलिस ने बताया कि दावे की सत्यता का पता लगाने और हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. रणदीप मलिक अनिल पंडित नाम के यूजर खाते से किए गए पोस्ट के अनुसार, यह हत्या लॉरेंस बिश्नोई, जितेंद्र गोगी मान, हाशिम बाबा और काला राणा गिरोहों की ओर से की गई थी. इसमें आरोप लगाया गया है कि मृतक कारोबारी वैभव गांधी गिरोहों की गतिविधियों में बाधा डाल रहे थे. हिंदी और अंग्रेजी में लिखे गए पोस्ट में आगे कहा गया है कि यह घटना एक चेतावनी है कि जो भी गिरोह के कार्यों में बाधा डालेगा, उसे बिना किसी पूर्व सूचना के खत्म कर दिया जाएगा.

हमलावरों ने 50 मीटर तक पीछा कर मारी गोली

पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स निर्माता गांधी की सोमवार दोपहर बवाना स्थित उनके कारखाने के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोलीबारी दोपहर करीब 12:51 बजे हुई जब वह लैपटॉप बैग के साथ अपने कारखाने के बाहर खड़े थे. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावर कारोबारी के पास आए और बैग छीनने की कोशिश की. जब कारोबारी ने भागने की कोशिश की, तो हमलावरों ने लगभग 50 मीटर तक उनका पीछा किया और कई गोलियां चलाईं. एक गोली उनकी ठोड़ी में लगी, जिससे वह गिर पड़े. हमलावर मृतक का सामान लेकर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि गांधी को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरू में पुलिस को शक था कि वारदात लूटपाट के इरादे से की गई थी.

जांच के लिए कई टीमें गठित

हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट के सामने आने के बाद जांच का रुख जबरन वसूली और संगठित अपराध की ओर मुड़ गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. टीमें बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हमलावरों की पहचान करने और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस पोस्ट में उल्लिखित सोशल मीडिया खातों रणदीप मलिक और अनिल पंडित यूएसए के डिजिटल फुटप्रिंट का भी विश्लेषण कर रही है ताकि गिरोह से उनके संबंधों का पता लगाया जा सके. उन्होंने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की संलिप्तता के कारण स्पेशल सेल को भी जांच में शामिल किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल ने देश भर में कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं का खुलासा किया है.

ये भी पढ़ेंः असम CM के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत, नहीं थम रहा वीडियो पर विवाद; क्या बोली पार्टी?

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?