Home Top News असम CM के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत, नहीं थम रहा वीडियो पर विवाद; क्या बोली पार्टी?

असम CM के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत, नहीं थम रहा वीडियो पर विवाद; क्या बोली पार्टी?

by Sachin Kumar 10 February 2026, 1:46 PM IST (Updated 11 February 2026, 1:07 PM IST)
10 February 2026, 1:46 PM IST (Updated 11 February 2026, 1:07 PM IST)
Assam Congress files complaint against BJP video CM Himanta Biswa Sarma

Himanta Biswa Sarma : असम मुख्यमंत्री के विवादित वीडियो पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस ने अब थाने में शिकायत दर्ज करा दी है और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले कंटेंट बताया.

Himanta Biswa Sarma : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा बनाए गए विवादित वीडियो पर मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो को हटवा दिया है, लेकिन इसके बाद भी उनका विरोध जारी है. इसी बीच कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी. पार्टी के विधायक सिबामोनी बोरा और दिगंत बर्मन ने गुवाहाटी के दिसपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. बता दें कि असम BJP ने शनिवार को अपने ऑफशियल सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें सीएम सरमा कथित तौर पर राइफल से निशाना साधते हुए दो लोगों पर गोली चलाते हुए दिख रहे हैं.

विवाद के बाद वीडियो हटाया

खास बात यह है कि मुख्यमंत्री उस वीडियो में जब गोली चलाते हैं उस वक्त दो आदमी वहां खड़े होते हैं और उसमें एक टोपी पहना होता है और दूसरे न दाढ़ी रखी हुई होती है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि पॉइंट-ब्लैंक शॉट. हालांकि, बाद में भारी राजनीतिक विरोध के बाद इस वीडियो को असम BJP के एक्स हैंडल से हटा दिया गया. दूसरी तरफ सीएम सरमा ने सोमवार को वीडियो के बारे में जानकारी न होने का दावा किया था. वहीं, राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री पर अपने वीडियो के जरिए मुसलमानों के खिलाफ नरसंहार भड़काने का आरोप लगाया था और पुलिस से खुद से संज्ञान लेने का आग्रह किया था.

वहीं, कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा कि वीडियो में सीएम सरमा को मुसलमानों पर पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली चलाते हुए दिखाया गया. विपक्षी पार्टी ने दावा किया कि वीडियो में लिखे ‘टेक्स विदेशी मुक्त असम’ और ‘बांग्लादेशियों को कोई माफ़ी नहीं’ जैसे शब्द लिखे हुए थे. कांग्रेस ने कहा कि ऐसे शब्द का लिखने का मतलब है कि राज्य के बंगाल मूल के मुसलमानों से था, जिन्हें ज्यादातर अपमानजनक तरीसे मिया और बांग्लादेशी कहा जाता है.

ओवैसी ने हैदराबाद में कराई शिकायत दर्ज

कांग्रेस विधायक ने सीएम सरमा के खिलाफ दर्ज अपनी शिकायत में कहा कि एक खास समुदाय को टारगेट करने वाला ये वीडियो बहुत ज्यादा भड़काऊ और सांप्रदायिकता फैलाने वाला है. यह सही बात है कि अब सामाजिक सौहार्द बिगड़ेगा. दूसरी तरफ AIMIM के प्रेसिडेंट असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को हैदराबाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. इसमें उन्होंने डिलीट हो चुके वीडियो में सीएम हिमंत के खिलाफ क्रिमिनल एक्शन की मांग भी की है. वहीं, इस पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि उन्हें ऐसे किसी भी वीडियो के बारे में पता नहीं है. साथ ही अगर मेरे के खिलाफ किसी ने केस फाइल किया है तो मुझे गिरफ्तार कर लेना चाहिए. मुझे इस पर कोई ऑब्जेक्शन नहीं है. मैं जेल जाने के लिए भी तैयार हूं और मैं हमेशा अपनी बात पर कायम रहूंगा. उन्होंने आगे कहा कि मैं बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोधी हूं और हमेशा रहूंगा.

यह भी पढ़ें- बिना पब्लिश हुए राहुल के पास कैसे आई नरवणे की किताब, पब्लिशर्स ने कहा- कॉपीराइट माना जाएगा

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?