Iconic Bridal Looks: अगर आप भी आने वाले टाइम में दुल्हन बनने वाली हैं तो, आज आपके लिए सिल्वर स्क्रीन के ऐसे आइकॉनिक ब्राइडल लुक्स लेकर आए हैं, जिन्होंने वेडिंग लुक्स के स्टैंडर्ड्स काफी हाई कर दिए हैं.
10 February, 2026
शादी का दिन हर लड़की के लिए किसी सपने से कम नहीं होता. भारत में ब्राइडल आउटफिट का मतलब सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि एक इमोशन है. वहीं, सालों से बॉलीवुड ने न सिर्फ हमारे स्टाइल को इंस्पायर किया है, बल्कि वेडिंग स्टाइल को भी पूरी तरह बदला है. सिल्वर स्क्रीन पर सजी इन दुल्हनों ने हमें सिखाया है कि असली चमक कॉन्फिडेंस और सही च्वॉइस में होती है.
अगर आप अपनी शादी की प्लानिंग कर रही हैं और ब्राइडल लुक को लेकर कन्फ्यूज़ हैं तो हम आपको बॉलीवुड के उन यादगार ब्राइडल लुक्स की याद दिलाते हैं जो, आज भी ट्रेंड में बने हुए हैं.

ऐश्वर्या राय
जब बात शाही लुक की आती है, तो फिल्म ‘जोधा अकबर’ से ऐश्वर्या राय की इमेज ही दिमाग में आती है. नीता लुल्ला का रेड और गोल्डन लहंगा पहनकर वो बला की खूबसूरत लग रही थीं. जो ब्राइड्स अपनी शादी में रॉयल लुक चाहती हैं, वो आज भी ऐश्वर्या के लुक को पसंद करती हैं.

कैटरीना कैफ
टाइटन रागा के कैंपेन शूट से कैटरीना कैफ का लुक उन दुल्हनों के लिए इंस्पिरेशन है जो मिनिमल लुक ढूंढती हैं. कैटरीना ने यहां बहुत ही खूबसूरत हाफ एंड हाफ साड़ी पहनी थी, जिसमें व्हाइट पल्लू था. लाइट मेकअप और कम जूलरी एक्ट्रेस के इस लुक को टाइमलेस बनाते हैं. आजकल की प्री-ड्रेप्ड साड़ियों और मॉडर्न दुल्हनों के लिए कैटरीना का ये सॉफ्ट लुक बिल्कुल परफेक्ट है.
यह भी पढ़ेंः Janhvi Kapoors के कलेक्शन में हैं एक से बढ़कर एक डिजाइनर साड़ी, पहनकर आप लगेंगी अपने घर की रानी

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण हर फिल्म में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं. ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में उनके क्लासिक साउथ इंडियन ब्राइडल लुक ने कांजीवरम साड़ियों का क्रेज बढ़ा दिया था. रेड साड़ी और माथापट्टी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए थे. अगर आप अपनी शादी में ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो बनारसी या कांजीवरम सिल्क साड़ी के साथ दीपिका जैसा ट्रेडिशनल अवतार अपना सकती हैं.

करीना कपूर खान
न्यू ब्राइड्स के लिए करीना कपूर का ‘वीरे दी वेडिंग’ वाला लुक सबसे बेस्ट है. डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का आइवरी लहंगा करीना की खूबसूरती को और बढ़ा रहा था. उनके लहंगे में सीक्वेंस और 3D कढ़ाई का काम है जो इसे और ग्लैमरस बनाता है. अगर आप हैवी रेड कलर से हटकर कुछ हटके और मॉडर्न पहनना चाहती हैं, तो करीना का ये लुक आपके लिए ही है.

अनुष्का शर्मा
‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अनुष्का शर्मा का ब्राइडल लुक आज भी दुल्हनों का फेवरेट है. उनके ब्राइडल आउटफिट को मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था. इसमें सैल्मन कलर का कुर्ता स्टाइल ब्लाउज और लाल कलर का लहंगा था, जिस पर भारी जरदोजी का काम किया गया था. ये लुक उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो थोड़ा पारंपरिक और थोड़ा मिनिमलिस्ट स्टाइल पसंद करती हैं.

आलिया भट्ट
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट मस्टर्ड लहंगा पहनकर दुल्हन बनी थीं. इसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था. हाल फिल्हाल के दिनों में आलिया के ब्राइडल लुक ने यंग गर्ल्स का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी तरफ खींचा है. फिर चाहे वो रियल लाइफ में हो, या रील लाइफ में.
यह भी पढ़ेंः खूबसूरती ऐसी कि सब देखते रह जाएं, Anarkali Suit पहनकर आप भी पार्टी में बिजली गिराएं
