Home Latest News & Updates दिल्ली में रेखा गुप्ता को चुनकर BJP ने कर दिया ‘खेला’, क्या है महिला मुख्यमंत्री बनाने का राजनीतिक संदेश?

दिल्ली में रेखा गुप्ता को चुनकर BJP ने कर दिया ‘खेला’, क्या है महिला मुख्यमंत्री बनाने का राजनीतिक संदेश?

by Divyansh Sharma 19 February 2025, 9:42 PM IST (Updated 19 February 2025, 9:47 PM IST)
19 February 2025, 9:42 PM IST (Updated 19 February 2025, 9:47 PM IST)
Delhi, Rekha Gupta, Chief Minister, BJP, NDA, Delhi New CM,

Delhi New CM: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में BJP पार्लियामेंट्री बोर्ड ने रेखा गुप्ता का नाम तय कर लिया. बाद में विधायक दल की बैठक में नाम का एलान कर दिया.

Delhi New CM: दिल्ली में BJP यानि भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में BJP पार्लियामेंट्री बोर्ड ने रेखा गुप्ता का नाम तय कर लिया. इसके बाद विधायक दल की बैठक में उनके नाम का एलान कर दिया. बता दें कि रेखा गुप्‍ता को मुख्यमंत्री चुनकर BJP ने वह कर दिखाया है, जो BJP और NDA शासित 20 राज्यों में अभी तक नहीं हुआ था.

20 राज्यों में BJP की सरकार

दरअसल, दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी के बाद BJP और BJP के नेतृत्व वाले NDA की कुल 20 राज्यों में सरकार है, लेकिन उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से लेकर किसी भी राज्य में किसी भी महिला को मुख्यमंत्री नहीं बनाया था. हालांकि, वर्तमान में BJP की ओर से उड़ीसा में प्रवती परिदा और राजस्‍थान में दिया कुमारी को उपमुख्यमंत्री का पद दिया गया है.

ऐसे में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुनने के पीछे बड़ा सियासी संदेश छिपा हुआ है. माना जा रहा है कि BJP ने दिल्ली से मह‍िला नेतृत्व का बड़ा संदेश दिया है. बता दें कि इसी साल के अंत में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. बिहार की आधी आबादी यानि महिला वोटर्स बिहार की राजनीति में अहम भूमिका निभाती हैं. मह‍िला वोटर्स की ताकत पर नीतीश कुमार बिहार की सत्ता पर काबिज हैं.

दिल्ली से अन्य राज्यों में गया सियासी संदेश

इसके अलावा साल 2026 में केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में रेखा गुप्ता का नाम BJP के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है. कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव RSS यानि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ही रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे BJP आलाकमान ने मान लिया.

बता दें कि रेखा गुप्ता अपनी शुरुआती पढ़ाई के दौर से ही RSS की स्टूडेंट विंग AVBP यानि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही. वह साल 1995 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़कर अध्यक्ष का पद भी संभाल चुकी हैं. ऐसे में संघ और संघ से जुड़े लोगों में भी खास मैसेज जाएगा कि BJP संघ और नीचे लेवल के नेताओं की कद्र कर रही है. इसी के साथ माना जा रहा है कि जाति वाली राजनीति में भी BJP ने रेखा गुप्ता का नाम आगे कर बाजी मार ली है.

यह भी पढ़ें: Delhi: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, जानें DU अध्यक्ष से CM तक का राजनीतिक सफर

BJP-NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री

  1. द‍िल्‍ली- रेखा गुप्ता
  2. उत्तर प्रदेश- योगी आद‍ित्‍यनाथ
  3. उत्तराखंड- पुष्कर सिंह धामी
  4. हरियाणा- नायब सिंह सैनी
  5. बिहार- नीतीश कुमार
  6. ओडिशा- मोहन चरण मांझी
  7. राजस्थान- भजनलाल शर्मा
  8. गुजरात- भूपेंद्र पटेल
  9. महाराष्ट्र- देवेंद्र फडणवीस
  10. गोवा- प्रमोद सावंत
  11. मध्य प्रदेश- मोहन यादव
  12. छत्तीसगढ़- विष्णु देव साय
  13. आंध्र प्रदेश- चंद्रबाबू नायडू
  14. असम- ह‍िमंता बिस्‍वा सरमा
  15. अरुणाचल प्रदेश- पेमा खांडू
  16. त्रिपुरा- मां‍ण‍िक साहा
  17. सिक्किम- प्रेम सिंह तमांग
  18. मेघालय- कोनराड संगमा
  19. नगालैंड- नेफ्यू रियू
  20. पुडुचेरी- एन रंगासामी
  21. नोट- मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है.

यह भी पढ़ें: 30 हजार गेस्ट और 20 राज्यों के CM… दिल्ली में शपथ ग्रहण में दिखेगा NDA का शक्ति प्रदर्शन

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?