Home Latest News & Updates NHRC ने केरल के मुख्य सचिव और डीजीपी को जारी किया नोटिस, चार सप्ताह के भीतर मांगी रिपोर्ट

NHRC ने केरल के मुख्य सचिव और डीजीपी को जारी किया नोटिस, चार सप्ताह के भीतर मांगी रिपोर्ट

by Sanjay Kumar Srivastava 27 March 2025, 6:23 PM IST (Updated 27 March 2025, 6:36 PM IST)
27 March 2025, 6:23 PM IST (Updated 27 March 2025, 6:36 PM IST)
NHRC

NHRC ने केरल के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी किया है. आयोग ने दोनों अधिकारियों से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है. तीसरे वर्ष की नर्सिंग छात्रा की तीन महीने कोमा में रहने के बाद मौत हो गई.

NEW DELHI: NHRC ने केरल के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी किया है. आयोग ने दोनों अधिकारियों से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें 22 मार्च, 2025 को केरल के कासरगोड जिले में वार्डन के उत्पीड़न से त्रस्त होकर छात्रावास के कमरे में छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया था. तीसरे वर्ष की नर्सिंग छात्रा की तीन महीने कोमा में रहने के बाद मौत हो गई.

पीड़िता को पहले मंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उसे कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां छात्रा की मौत तक उसकी हालत गंभीर बनी रही. आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट सत्य है, तो यह पीड़ित छात्रा के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है. इसलिए आयोग ने केरल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर इस मामले की रिपोर्ट मांगी है.

मालूम हो कि 23 मार्च 2025 को प्रसारित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहपाठियों ने कथित तौर पर छात्रावास प्रबंधन पर कार्यस्थल पर छात्रा को परेशान करने का आरोप लगाया था. उन्होंने आरोप लगाया है कि मृतका को छात्रावास वार्डन द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के बावजूद प्रताड़ित किया जाता था.

ये भी पढ़ेंः बैंकों से लोन लेकर भागने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 749.83 करोड़ की संपत्ति जब्त: वित्त मंत्री

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?