Home Latest News & Updates गुजरात के मोरबी में भीषण हादसाः कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दो छात्रों सहित 4 की जिंदा जलकर मौत

गुजरात के मोरबी में भीषण हादसाः कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दो छात्रों सहित 4 की जिंदा जलकर मौत

by Sanjay Kumar Srivastava 8 August 2025, 1:37 PM IST (Updated 8 August 2025, 1:54 PM IST)
8 August 2025, 1:37 PM IST (Updated 8 August 2025, 1:54 PM IST)
accident

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया.

मोरबी (गुजरात): गुजरात के मोरबी जिले में गुरुवार रात भीषण हादसे में चार लोगों की जलकर मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया. हादसा हरिपर गांव के पास हुआ. हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई. परिजनों में चीख-पुकार मच गई. वहां का माहौल देखकर हर कोई दुखी था. सैकड़ों लोग मृतकों के घर सांत्वना देने पहुंचे थे. लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले. राजमार्ग पर दो भारी वाहनों और एक कार की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दो छात्रों समेत चार लोगों की जलकर मौत हो गई.

हरिपर गांव के पास हुआ हादसा

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे हरिपर गांव के पास एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई. पुलिस अधीक्षक राहुल त्रिपाठी ने बताया कि एक कंटेनर गलत दिशा से सड़क पर आ गया और पलट गया, जिससे एक ट्रक और कार में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई और कार में आग लग गई. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया, बगल में चल रहे एक ट्रक से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई. टक्कर से ट्रक में भी आग लग गई. हादसे में दो छात्रों समेत चार लोगों की जान चली गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में कार में सवार दो छात्र और ट्रक में सवार दो लोग शामिल हैं.

अपने गृह नगर कच्छ जा रहे थे छात्र

पुलिस अधीक्षक राहुल त्रिपाठी ने कहा कि जूनागढ़ के एक बोर्डिंग स्कूल के छात्र कच्छ जिले में अपने गृह नगर जा रहे थे. मोरबी अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सात अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं और उन्हें अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बचा लिया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. मालिय मियाना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में कार सवार रुद्र गुजरिया (15), जामिन बाबरिया (17) और राजस्थान के बीकानेर निवासी शिवराम नाई शामिल हैं, जबकि एक अन्य पीड़ित की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजकोट भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ेंः Huma Qureshi के चचेरे भाई की हुई हत्या, पार्किंग पर हुआ विवाद; आरोपी गिरफ्तार-जांच में पुलिस

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?