Home Latest News & Updates CM के खिलाफ बयान दे कर फंसे अनिल विज! BJP ने लिया बड़ा एक्शन, मंत्री से मांगा जवाब

CM के खिलाफ बयान दे कर फंसे अनिल विज! BJP ने लिया बड़ा एक्शन, मंत्री से मांगा जवाब

by Divyansh Sharma 10 February 2025, 10:06 PM IST (Updated 11 February 2025, 9:29 PM IST)
10 February 2025, 10:06 PM IST (Updated 11 February 2025, 9:29 PM IST)
Haryana News, Anil Vij, nayab Saini, BJP, Mohan Lal Badol

Haryana News: अनिल विज लगातार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली लगातार हमले कर रहे थे.

Haryana News: हरियाणा के मंत्री अनिल विज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. अनिल विज के बयानों पर BJP यानि भारतीय जनता पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है. अनिल विज लगातार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली लगातार हमले कर रहे थे. अब BJP ने उनसे तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है.

हरियाणा इकाई ने 3 दिन में मांगा जवाब

जानकारी के मुताबिक सोमवार को BJP की हरियाणा इकाई ने अनिल विज के खिलाफ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है. हरियाणा BJP प्रमुख मोहन लाल बडोली की ओर से जारी नोटिस में लिखा है कि अनिल विज ने हाल ही में पार्टी (राज्य) अध्यक्ष (मोहन लाल बडोली) और मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक बयान दिए हैं. यह गंभीर आरोप हैं और पार्टी की नीति और आंतरिक अनुशासन के खिलाफ हैं.

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार यह BJP जारी किया गया है. नोटिस में कहा गया कि अनिल विज के सारे बयान न केवल पार्टी की विचारधारा के खिलाफ है बल्कि यह ऐसे समय में आए हैं, जब पार्टी पड़ोसी राज्य दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रही थी. इन बयानों को अस्वीकार्य बताते हुए नोटिस में कहा कि गया कि अनिल विज ने यह सब जानते हुए भी बयान दिए हैं कि इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचेगा.

यह भी पढ़ें: ‘नहीं दबा सकते आवाज…’, सीएम सैनी और अपनी ही सरकार के खिलाफ अनिल विज ने क्यों खोला मोर्चा?

‘उड़न खटोले पर सवार हैं नायब सिंह सैनी’

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अंबाला छावनी से सात बार के विधायक अनिल विज नायब सिंह सैनी पर लगातार हमले कर रहे थे. पिछले हफ्ते ही उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया कि नायब सैनी के दोस्त ने उन्हें चुनाव में हराने की कोशिश की है. इससे पहले नायब सिंह सैनी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा था कि नायब सिंह सैनी जब से मुख्यमंत्री बने है तब से उड़न खटोले पर सवार हैं. अगर वह नीचे उतरते हैं, तो उन्हें लोगों की पीड़ा दिखाई देगी.

उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव में किसी बड़े नेता ने हराने की कोशिश की गई और उन पर हमला भी हुआ. इस घटना के 100 से ज्यादा दिन बीत चुके है, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई. अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए उन्होंने यहां तक कह दिया था कि लोगों के काम के लिए अगर मुझे आंदोलन करना पड़ा, तो मैं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तरह आमरण अनशन भी करूंगा.

यह भी पढ़ें: CM नायब सैनी ने अपने पास रखे 12 से ज्यादा मंत्रालय, जानें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?