Home Latest News & Updates Jharkhand Train Derailed: बोकारो में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, 15 ट्रेनों का बदला गया मार्ग

Jharkhand Train Derailed: बोकारो में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, 15 ट्रेनों का बदला गया मार्ग

by Rashmi Rani 26 September 2024, 11:55 AM IST
26 September 2024, 11:55 AM IST
बोकारो में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, 15 ट्रेनों का बदला गया मार्ग

Bokaro Goods Train Derailed : झारखंड के तुपकडीह रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए.

Bokaro Goods Train Derailed : झारखंड के तुपकडीह रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी (Jharkhand Goods Train Derail) के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. इसके कारण 15 से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. बोकारो गोमो रेलवे रूट पर भी रेलवे यातायात बाधित हुआ. वहीं, वाराणसी से रांची जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को भी चंदरपुरा रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया. एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है.

यातायात हुआ बाधित

दक्षिण पूर्वी रेलवे के आद्रा डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुमित नरूला ने बताया कि स्टील ले जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे बुधवार रात करीब नौ बजे बोकारो जिले के तुपकाडीह स्टेशन के निकट पटरी से उतर गए. इसके बाद हमने 14 एक्सप्रेस ट्रेनों समेत 15 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है.

राहत और बचाव कार्य जारी

सुमित नरूला ने बताया कि मालगाड़ी बोकारो स्टिल संयंत्र से इस्पात लेकर जा रही थी और तुपकाडीह एवं बोकारो स्टेशनों के बीच मुख्य लाइन पर उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए. उन्होंने बताया कि यह घटना तुपकाडीह स्टेशन के उत्तरी केबिन यार्ड के पास हुई और इससे बोकारो-गोमो खंड पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. हादसे की जानकारी मिलते ही आद्रा डिवीजन के रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे. राहत और बचाव कार्य जारी है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ.

यह भी पढ़ें : मुंबई और पुणे में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?