Home Latest News & Updates तेलंगाना में सड़क हादसाः मुंबई के पुलिस उपायुक्त सहित दो की मौत, मंदिर जाते समय बस से टकराई इनोवा

तेलंगाना में सड़क हादसाः मुंबई के पुलिस उपायुक्त सहित दो की मौत, मंदिर जाते समय बस से टकराई इनोवा

by Sanjay Kumar Srivastava 29 March 2025, 8:00 PM IST
29 March 2025, 8:00 PM IST
ACCIDENT

तेलंगाना में शनिवार को सड़क हादसे में IPS सुधाकर पठारे और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई.सुधाकर पठारे मुंबई पोर्ट जोन में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे.

MUMBAI: तेलंगाना में शनिवार को सड़क हादसे में IPS सुधाकर पठारे और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई.सुधाकर पठारे मुंबई पोर्ट जोन में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे. हादसा शनिवार दोपहर तेलंगाना के नागरकुरनूल में हुआ. हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2010 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी पठारे और उनके दोस्त इनोवा कार से यात्रा कर रहे थे,जो एक बस से टकरा गई.

पठारे के असामयिक निधन पर मुंबई पुलिस ने जताया दुख

अधिकारी ने बताया कि पठारे मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेने के लिए हैदराबाद आए थे. वह मंदिर दर्शन के लिए अपने मित्र के साथ श्रीशैलम (नंदयाल जिले)जा रहे थे. वह जिस इनोवा में यात्रा कर रहे थे, उसकी टक्कर एक बस से हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा कि आज तेलंगाना में एक दुखद सड़क दुर्घटना में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुधाकर पठारे के असामयिक निधन से मुंबई पुलिस दुखी है.

बयान में कहा गया है, “डीसीपी पठारे एक समर्पित अधिकारी थे, जिन्होंने प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ पुलिस बल की सेवा की. मुंबई पोर्ट ज़ोन में कानून और व्यवस्था बनाए रखने और अपने पहले के कार्यों में उनका योगदान अमूल्य है. उनके अचानक चले जाने से हमारे रैंक में एक गहरा शून्य पैदा हो गया है. हम इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं.

ये भी पढ़ेंः UP: प्रयागराज में वायुसेना के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, वारदात से छावनी क्षेत्र में सनसनी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?