Home Latest News & Updates Navi Mumbai Fire: अब नवी मुंबई की इमारत में लगी भीषण आग, चार लोग जख्मी

Navi Mumbai Fire: अब नवी मुंबई की इमारत में लगी भीषण आग, चार लोग जख्मी

by Amit Dubey 7 June 2026, 10:09 AM IST (Updated 7 June 2026, 10:10 AM IST)
7 June 2026, 10:09 AM IST (Updated 7 June 2026, 10:10 AM IST)
Navi Mumbai Fire

Navi Mumbai Fire: देश में बीते दिनों कई जगहों से आग लगने की घटना सामने आई है. हाल ही में राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल में आग लग गई थी. इस हादसे में 11 विदेशी नागरिक समेत कुल 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इसके बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से करीब 4 लोगों की मौत हो गई थी.

इस बीच आग लगने की घटना महाराष्ट्र के नवी मुंबई से आई है. जी हां, न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात को नवी मुंबई की एक रेजिडेंशियल इमारत में आग लग गई. आग लगने से इमारत में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया. वहीं, देखते ही देखते इस आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने से चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कुबेर अपार्टमेंट में आग से 4 लोग जख्मी

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, आज रविवार को अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप में एक आवासीय इमारत में आग लग गई. इस हादसे में चार लोग जख्मी हो गए. वहीं, इस घटना पर नवी मुंबई नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख सचिन कदम ने बताया कि यह आग शनिवार शाम को घंसोली क्षेत्र के सेक्टर 21 में स्थित कुबेर अपार्टमेंट में लगी.

उन्होंने बताया कि इस आग की सूचना आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को शनिवार रात 8.51 बजे मिली. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान ऐरोली, कोपरखैरान, वाशी और अन्य क्षेत्रों से दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और बाद में आग पर काबू पा लिया गया. जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने भी काफी मदद की और आग पर काबू पाने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना भी दी.

आग से 10 लोगों को बचाया गया- अधिकारी

वहीं, इस आग से 10 लोगों को बचाया भी गया है. जानकारी के अनुसार, रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से दस लोगों को बचाया. अधिकारी ने बताया कि एक नाबालिग और तीन अन्य लोग झुलसने और सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित हैं. उन्होंने बताया कि घायल हुए लोगों को इलाज के लिए कोपरखैरान के बेसिल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

Noida की हाईराइज सोसायटी में लगी भीषण आग; सुबह-सुबह धुएं और लपटों से घबराए लोग

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?