Home Top News Toledo Shooting: अमेरिका के ओहियो फेस्टिवल में गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप, 12 जख्मी

Toledo Shooting: अमेरिका के ओहियो फेस्टिवल में गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप, 12 जख्मी

by Amit Dubey 7 June 2026, 8:39 AM IST (Updated 7 June 2026, 8:41 AM IST)
7 June 2026, 8:39 AM IST (Updated 7 June 2026, 8:41 AM IST)
Toledo Shooting

Toledo Shooting: अमेरिका में भीड़ या किसी सार्वजनिक जगहों पर पहले भी गोलीबारी की कई घटनाओं ने लोगों की जान ली है और कइयों को जख्मी किया है. इस मामले में पुलिस कई बार आरोपी को मार गिराती है या फिर उसे पकड़कर पूछताछ करती है. इन घटनाओं ने अमेरिका को दुनिया भर में कई बार सवालों के घेरे में खड़ा किया लाया है. इस बीच विश्व की महाशक्तियों में से एक अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना हुई है. यह घटना एक फेस्टिवल (लाइव म्यूजिक) के दौरान हुई है, जिसमें 12 से अधिक लोगों के जख्मी होने की खबर है.

जी हां, मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के ओहियो के टोलेडो में एक फेस्टिवल में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कुछ आरोपियों के द्वारा ओहियो फेस्टिवल में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. उत्सव में गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया. इस दौरान लोग अपनी जान को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. आइए जानते हैं पूरी खबर.

घायलों में से कुछ लोगों की हालत गंभीर- पुलिस

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओहियो के टोलेडो में एक सामुदायिक उत्सव के पास हुई गोलीबारी में कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं. इस घटना पर पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बाद संदिग्धों की तलाश जारी है, जिसके कारण भीड़ जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी.

टोलेडो के उप पुलिस प्रमुख जो हेफरनन ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कम से कम दो लोग हथियार चला रहे थे और “संभवतः एक-दूसरे पर गोली चला रहे थे.”

टोलेडो पुलिस विभाग ने कहा कि गोलीबारी ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के पास हुई, जो शहर के एक ऐतिहासिक जिले में लाइव म्यूजिक और होम टूर का एक वार्षिक आयोजन है. विभाग ने कहा कि दोषियों की सक्रिय रूप से तलाश जारी है.

वहीं, ओहियो के गवर्नर माइक डेवाइन ने एक बयान में कहा, “आज रात टोलेडो में जो स्थिति है, उससे मैं बहुत चिंतित हूं. ग्रीष्मकालीन उत्सव परिवारों के लिए हिंसा के डर के बिना एक साथ समय बिताने के लिए सुरक्षित स्थान होने चाहिए.”

सब लोग नीचे लेट गए- चश्मदीद

इस गोलीबारी की घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कई वीडियो में लोगों को गोलियों की आवाज की ओर भागते हुए और आपातकालीन अधिकारियों को घायल प्रतीत होने वाले अन्य लोगों की सहायता करते हुए दिखाया गया है.

घटनास्थल पर एक चश्मदीद युवक केविन बेरी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पड़ोस के वृक्ष उद्यान में बैठकर लाइव संगीत सुन रहा था, तभी उसने कुछ गोलियों की आवाज सुनी. उन्होंने कहा, “सब लोग नीचे लेट गए.”

लेबनान पर इजरायल का भीषण हवाई हमलाः लेबनानी सेना के तीन अफसरों सहित 9 की मौत

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?