Home राज्यमध्य प्रदेश Madhya Pradesh News : जबलपुर का यह शख्स लंदन की ऐशोआराम की जिंदगी छोड़ बना प्रगतिशील किसान

Madhya Pradesh News : जबलपुर का यह शख्स लंदन की ऐशोआराम की जिंदगी छोड़ बना प्रगतिशील किसान

by Pooja Attri 11 July 2024, 5:38 PM IST (Updated 22 August 2025, 1:03 PM IST)
11 July 2024, 5:38 PM IST (Updated 22 August 2025, 1:03 PM IST)
Madhya Pradesh News : जबलपुर का यह शख्स लंदन की ऐशोआराम की जिंदगी छोड़ बना प्रगतिशील किसान

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के चमन कोदीलाल राय अपने 50 एकड़ खेत में आधुनिक तकनीक से खेती करते हैं. वह खुद को एक्सीडेंटल फार्मर बताते हैं.

11 July, 2024

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के चारगांव के चमन कोदीलाल राय प्रगतिशील किसान हैं. वह अपने 50 एकड़ खेत में आधुनिक तकनीक से खेती करते हैं. चमन राय खुद को एक एक्सीडेंटल फार्मर बताते हैं. वह कोविड-19 महामारी के दौरान लंदन में अच्छी नौकरी छोड़कर गांव लौट आए. गांव में उन्होंने अपने पिता की मदद के लिए खेती शुरू की. उस समय उनके पिता खेती को फायदेमंद बनाने के लिए जूझ रहे थे.

लंदन का एशोआराम छोड़कर बने किसान

किसान चमन कोड़ीलाल राय का कहना है कि मैं 4 साल लंदन में रहा था. वहां मेरा करोडों का पैकेज था. ऐशोआराम था, लेकिन बीच में कोरोना आया, जिससे सारी चीजें बदल गईं. फिर विवश होकर मैं अपने जन्म स्थान वापस आया. यहां आकर देखा कि मेरे पिताजी खेती को लेकर बहुत परेशान हैं. हमारी 50-60 एकड़ खेती है. फिर मैंने उन्हें सुझाव दिया कि क्यों ना हम दोनों मिलकर उन्नत खेती करें. फिर हमने उन्नत खेती करना स्टार्ट किया, इसमें ड्रिप लाइनिंग सिस्टम है जो आज 40-20 एकड़ में फैला हुआ है.

चमन राय ने दिया देश के विकास में योगदान

चमन राय धान, गेहूं, दालें और कई तरह की सब्जियां उगाते हैं. उन्होंने बताया कि खेती से उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है. वे कंप्यूटर इंजीनियर हैं. 4 साल पहले गांव लौटने तक उन्होंने कई साल अमेरिका और इंग्लैंड में काम किया. गांव के लोगों का कहना है कि उनके जैसे और पढ़े-लिखे लोग गांव लौटें, जो न सिर्फ खेती बल्कि पूरे देश के विकास में मददगार साबित होंगे. चमन राय अब पिता के साथ इलाके के दूसरे किसानों को आधुनिक खेती की ट्रेनिंग दे रहे हैं. वह खेती और किसानों के कल्याण के लिए सामाजिक काम और राजनीति से भी जुड़ गए हैं.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?