Home Top News पंजाब में AAP को बड़ा झटका! कुनवर विजय प्रताप सिंह ने छोड़ी विधानसभा, BJP का थामा दामन

पंजाब में AAP को बड़ा झटका! कुनवर विजय प्रताप सिंह ने छोड़ी विधानसभा, BJP का थामा दामन

by Preeti Pal 2 November 2026, 11:55 AM IST
2 November 2026, 11:55 AM IST
पंजाब में AAP को बड़ा झटका! कुनवर विजय प्रताप सिंह ने छोड़ी विधानसभा, BJP का थामा दामन

Kunwar Vijay Pratap Singh: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासत का पारा चढ़ने लगा है. आम आदमी पार्टी (AAP) को लगातार झटके लग रहे हैं. अमृतसर नॉर्थ से विधायक रहे कुनवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वो पहले ही AAP से निलंबित चल रहे थे. अब उनके बीजेपी में शामिल होने से पंजाब की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. कुनवर विजय प्रताप सिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अमृतसर के लोगों के नाम संदेश जारी कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जो प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिए वो आखिरी सांस तक आभारी रहेंगे. उन्होंने विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा भी भेज दिया है.

‘पंजाब फर्स्ट’ है मेरा मकसद

अपने संदेश में कुनवर विजय प्रताप ने पंजाब की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि राज्य नशे, फिरौती, गैंगस्टरवाद और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जूझ रहा है. अब समय आ गया है कि इन चुनौतियों से बाहर निकलकर पंजाब को फिर से प्रगतिशील राज्य बनाया जाए. उन्होंने दावा किया कि विधायक के रूप में उन्होंने अपने 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरे कर लिए हैं. उनके मुताबिक, राजनीति में ‘माई-बाप’ संस्कृति को खत्म करना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही है. उन्होंने विधानसभा में अमृतसर के पानी, सीवरेज, कंपनी बाग, सर्किट हाउस, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, सरकारी मेडिकल कॉलेज और बरगाड़ी बेअदबी जैसे मुद्दे उठाने की बात भी कही. कुनवर ने साफ कहा कि उनका मकसद साफ-सुथरी राजनीति और पारदर्शी प्रशासन के लिए काम करना है. उनके शब्दों में, उनका एकमात्र लक्ष्य ‘पंजाब फर्स्ट’ है.

“ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाते…”, रामलीला मैदान के मंच से बोले राहुल गांधी

2025 में किया था सस्पेंड

कुनवर विजय प्रताप सिंह पूर्व IPS अधिकारी हैं. उन्होंने 2021 में पुलिस सेवा से समय से पहले रिटायरमेंट लेकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था. 2022 के विधानसभा चुनाव में वो अमृतसर नॉर्थ से विधायक चुने गए. हालांकि, पार्टी नेतृत्व से मतभेद के बाद 29 जून, 2025 को उन्हें पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया था. उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए थे.

दो और विधायकों ने छोड़ी AAP

कुनवर विजय प्रताप से पहले चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा भी AAP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं. दोनों को पार्टी ने कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित किया था. रिपोर्टों के मुताबिक, ये दोनों नेता भी बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. कुनवर विजय प्रताप के साथ उनके भी बीजेपी में जाने की चर्चा है. गौर करने वाली बात है कि, 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में AAP ने 117 में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. अब लगातार तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने से 2027 के चुनाव से पहले पार्टी के सामने नई राजनीतिक चुनौती खड़ी हो गई है.

News Source: ANI

BJP वोट नहीं, लोगों का दिल जीतती है : शिमला में गरजे हिमंत बिस्वा सरमा, कांग्रेस पर तीखा तंज

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?