Home Latest News & Updates VARANASI: मुख्यमंत्री योगी ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन, गंगा को निहारा, बच्चों को दुलारा

VARANASI: मुख्यमंत्री योगी ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन, गंगा को निहारा, बच्चों को दुलारा

by Sanjay Kumar Srivastava 16 February 2025, 11:56 AM IST
16 February 2025, 11:56 AM IST
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को काशी पहुंचे. यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में बाबा का दर्शन-पूजन किया. उन्होंने गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की.

VARANASI: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को काशी पहुंचे. यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में बाबा का दर्शन-पूजन किया. उन्होंने गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की. सीएम योगी ने श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया. मुख्यमंत्री ने यहां नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा. एक बच्चे ने हाथ बढ़ाया तो सीएम ने उससे हाथ भी मिलाया. वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने के कारण मुख्यमंत्री ने काल भैरव दर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया.

मुख्यमंत्री संगमम् से पहले नमो घाट से विवेकानंद क्रूज पर सवार होकर गंगाद्वार पहुंचे. वहां से काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे. सीएम ने यहां घाटों का निरीक्षण भी किया. दर्शन-पूजन के बाद सीएम योगी नमो घाट पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए. जब मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के बाद क्रूज पर सवार होकर नमो घाट जा रहे थे तो इस दौरान बगल से गुजर रहे नाव व क्रूज पर सवार और घाट पर खड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को देखकर जयश्रीराम के जयकारे लगाए.

योगी को देख युवाओं ने लहराया केसरिया झंडा

मुख्यमंत्री को देख अभिभूत युवाओं ने केसरिया गमछा भी लहराया और मोबाइल से उनकी तस्वीर भी खींची. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी का हवाई सर्वे भी किया. यहां की भीड़ को देखते हुए उन्होंने प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा का निर्देश दिया. गौरतलब है कि प्रयागराज स्नान के उपरांत काशी में भी प्रतिदिन कई लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

इस मौके पर मंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे.इसके पूर्व काशी तमिल संगमम 3.0 की शुरुआत नमो घाट पर हुई. नाद स्वरम मंगल वाद्य की पावन धुन से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई. सीएम योगी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्रालय के मंत्री डाक्टर एल. मुरुगन ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ेंः Mahakumbh: महाकुंभ पहुंचे भूटान नरेश, CM योगी के साथ संगम में लगाई डुबकी; खिंचवाई फोटो

लखनऊ से राजीव ओझा की रिपोर्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?