Home मनोरंजन इस वीकेंड घर बैठे होगा फुल एंटरटेनमेंट! OTT पर आ रही हैं 10 धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

इस वीकेंड घर बैठे होगा फुल एंटरटेनमेंट! OTT पर आ रही हैं 10 धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

by Preeti Pal 28 November 2026, 11:37 AM IST
28 November 2026, 11:37 AM IST
इस वीकेंड घर बैठे होगा फुल एंटरटेनमेंट! OTT पर आ रही हैं 10 धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: अगर इस वीकेंड आपका बाहर जाने का कोई प्लान नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. घर के सोफे पर बैठकर पॉपकॉर्न के साथ एंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम हो चुका है. इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलेंगी. कहीं सुपरहीरो का एक्शन है, तो कहीं सस्पेंस और क्राइम का तड़का. इसके अलावा इमोशनल कहानियां, पॉलिटिकल ड्रामा और कोरियन रोमांस भी आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.

स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे, नेटफ्लिक्स

स्पाइडर मैन के फैंस के लिए ये फिल्म खास होगी. कहानी में पीटर पार्कर की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है. डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के बाद दुनिया के लोग उसे भूल चुके हैं. चार साल तक गुमनामी में रहने के बाद पीटर को कुछ नई और खतरनाक शक्तियां मिलने लगती हैं. इसके बाद वो ब्रूस बैनर की मदद लेता है और एक नए मिशन पर निकल पड़ता है.

दिल्ली 2021, ZEE5

ये फिल्म कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली के मुश्किल हालात दिखाती है. कहानी कुछ ऐसे लोगों की है, जिनकी जिंदगी ऑक्सीजन, अस्पताल के बेड और इलाज की तलाश के बीच एक-दूसरे से जुड़ जाती है. फिल्म में ऋचा चड्ढा, सुमित व्यास, गुलशन ग्रोवर और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार हैं.

ब्लेड रनर 2099, अमेज़न प्राइम वीडियो

साइंस फिक्शन पसंद करने वालों के लिए ये सीरीज बढ़िया ऑप्शन है. कहानी ब्लेड रनर 2049 के करीब 50 साल बाद की दुनिया में पहुंचती है. इसमें कोरा नाम की एक महिला अपनी पहचान बदलकर ब्लेड रनर बन जाती है. वो ओल्वेन के साथ मिलकर एक ऐसे सस्पेंस की तलाश करती है, जो पूरे शहर के लिए खतरा बन सकता है.

द हंटिंग वाइव्स सीज़न 2, नेटफ्लिक्स

इस सीरीज के दूसरे सीजन में सोफी और मार्गो की कहानी आगे बढ़ती है. शुरुआत में दोनों एक-दूसरे के दुश्मन होते हैं, लेकिन कुछ पुराने राज और नए खतरे उन्हें साथ आने पर मजबूर कर देते हैं. झूठ, साजिश और रिश्तों के उलझे खेल के बीच कहानी में कई नए मोड़ देखने को मिलेंगे.

दृश्यम: द कंक्लूज़न, नेटफ्लिक्स

अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के रोल में नजर आ रहे हैं. विजय को लगता है कि परिवार से जुड़ा पुराना मामला अब खत्म हो चुका है, लेकिन क्राइम ब्रांच के ऑफिसर एसपी राजवीर सिंह तोमर को कुछ नए सबूत मिल जाते हैं. इसके बाद जांच दोबारा शुरू होती है और विजय के सामने अपने परिवार को बचाने की चुनौती खड़ी हो जाती है.

25 साल बाद फिर खुलेगा ‘कभी खुशी कभी गम’ का आलीशान घर, अब फैंस बनेंगे रायचंद फैमिली के मेहमान!

हनुमान अंश, सोनीलिव

ये कहानी एक ऐसे छोटे लड़के की है, जो अपनी मां को खोने के बाद आध्यात्मिक रास्ते की तरफ बढ़ता है. मां से दोबारा मिलने की चाह उसे भक्ति, सेवा और करुणा का महत्व समझाती है. आगे चलकर उसकी जिंदगी नीम करोली बाबा के व्यक्तित्व से जुड़ती है. फिल्म में शोभिनव सत्य लीड रोल में हैं.

वे ऑफ़ द वॉरियर किड, एप्पल टीवी

ये फिल्म एक स्कूली बच्चे मार्क की कहानी है, जो पढ़ाई, दोस्ती और बुलिंग जैसी परेशानियों से जूझ रहा है. उसकी जिंदगी में बदलाव तब आता है, जब उसके अंकल जेक घर आते हैं. जेक नेवी सील रह चुके हैं और मार्क को एक खास ट्रेनिंग प्रोग्राम के जरिए काफी कुछ सिखाते हैं. फिल्म में क्रिस प्रैट नजर आएंगे.

सुपरगर्ल, जियोहॉटस्टार

सुपरहीरो फिल्मों के शौकीनों के लिए सुपरगर्ल एक नया थ्रिल लेकर आई है. कारा जोर-एल अपने वफादार कुत्ते क्रिप्टो के साथ स्पेस जाती है. इस सफर में उसकी मुलाकात रूथये से होती है, जो अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का बदला लेना चाहती है. दोनों मिलकर एक खतरनाक दुश्मन की तलाश शुरू करती हैं.

नाइन टू सिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो

कोरियन ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ये सीरीज खास हो सकती है. कहानी कांग यी-जी की है, जो एक ऑटोमोबाइल कंपनी में सीनियर मैनेजर है. लेकिन दो अलग-अलग नेचर वाले पुरुषों से मुलाकात के बाद उसकी जिंदगी में रोमांस और रिश्तों की नई कहानी शुरू होती है.

ढाई चाल, जियोहॉटस्टार

इस फिल्म में कॉलेज की राजनीति की कहानी दिखाई गई है. मयूर नाम का एक छात्र कैंपस चुनाव में हिस्सा लेता है, लेकिन धीरे-धीरे वो राजनीति के ऐसे जाल में फंस जाता है, जहां हर कदम पर नई मुश्किल उसका इंतजार कर रही होती है.

Ramayana पर छिड़ी नई जंग! रणबीर-यश की फिल्म पहुंची सुप्रीम कोर्ट, जानें अदालत में क्या हुआ?

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?