Home Latest News & Updates UP में बिजली गिरने से पांच लोगों की गई जान, फिरोजाबाद, सिद्धार्थ नगर और सीतापुर में ओलावृष्टि संग वज्रपात

UP में बिजली गिरने से पांच लोगों की गई जान, फिरोजाबाद, सिद्धार्थ नगर और सीतापुर में ओलावृष्टि संग वज्रपात

by Sanjay Kumar Srivastava 10 April 2025, 2:30 PM IST (Updated 10 April 2025, 7:50 PM IST)
10 April 2025, 2:30 PM IST (Updated 10 April 2025, 7:50 PM IST)
Thunderstorm Casualties Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गुरुवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने से फिरोजाबाद, सिद्धार्थ नगर और सीतापुर जिलों में पांच लोगों की मौत हो गई.

Lucknow: उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गुरुवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने से फिरोजाबाद,सिद्धार्थ नगर और सीतापुर जिलों में पांच लोगों की मौत हो गई. फिरोजाबाद के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) विशु राजा ने कहा कि जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई.नारखी क्षेत्र के दौलतपुर गांव में बिजली गिरने से 30 वर्षीय गर्भवती ललिता देवी की मौत हो गई, जबकि जसराना क्षेत्र के चिनारी गांव में 32 वर्षीय पड़ाव वीर सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई.

मृतकों के परिवार को दी जाएगी आर्थिक सहायताः एडीएम

एडीएम ने कहा कि शासन की तरफ से मृतकों के परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके अलावा सिद्धार्थनगर में बिजली गिरने से मजदूर घनश्याम (40) की मौत हो गई. अधिकारियों ने कहा कि यह घटना गौरा मंगुआ गांव में हुई जब मजदूर बारिश में काम के लिए जा रहा था. सीतापुर में तेज आंधी और बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई. बिसवां थाना क्षेत्र के मोच खुर्द गांव में खेत में काम करते समय बिजली गिरने से हरिश्चंद्र (25) की मौत हो गई, जबकि सकरन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से 55 वर्षीय कुसुमा देवी की मौत हो गई.

मुख्यमंत्री योगी ने प्रभावित जिलों में राहत कार्य चलाने के दिए निर्देश

बेमौसम बारिश, बिजली और ओलावृष्टि को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता और तैयारी के साथ राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

योगी ने कहा- खरीद केंद्रों और मंडियों में हो गेहूं का सुरक्षित भंडारण

उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली, तूफान, भारी बारिश या ओलावृष्टि के कारण जान या पशुधन की हानि के मामलों में प्रभावित परिवारों को राहत राशि का तत्काल वितरण सुनिश्चित करें. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बात पर भी जोर दिया कि घायलों को शीघ्र और पर्याप्त चिकित्सा उपचार मिलना चाहिए. भारी बारिश और ओलावृष्टि के बीच चल रही सरकारी गेहूं खरीद प्रक्रिया पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि खरीद केंद्रों और मंडियों में गेहूं के सुरक्षित भंडारण को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं.

योगी ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए. इससे प्रशासन प्रभावित किसानों को उचित अनुवर्ती कार्रवाई और सहायता शुरू करने में सक्षम होगा. इस बीच मौसम कार्यालय ने कहा कि कौशाम्बी, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः बिहार में आकाशीय बिजली का कहरः 21 लोगों की मौत, 11 गंभीर झुलसे, परिजनों को मिलेंगे चार -चार लाख

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?