Home Latest News & Updates UP NEWS: बलिया में सनसनीखेज वारदात, भूमि विवाद में चाचा-भतीजे को उतारा मौत के घाट

UP NEWS: बलिया में सनसनीखेज वारदात, भूमि विवाद में चाचा-भतीजे को उतारा मौत के घाट

by Sanjay Kumar Srivastava 6 February 2025, 5:00 PM IST (Updated 11 February 2025, 3:48 PM IST)
6 February 2025, 5:00 PM IST (Updated 11 February 2025, 3:48 PM IST)
MURDER

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जमीन के विवाद में दो लोगों की जान चली गई.जबकि दो की हालत गंभीर है.वारदात के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया.पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है.

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जमीन के विवाद में दो लोगों की जान चली गई. जबकि दो की हालत गंभीर है. वारदात के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है. आरोपियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है. वारदात बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में बुधवार की देर शाम हुई.

बताया जाता है कि जमीन को लेकर दोनों पट्टीदारों में काफी समय से विवाद चला आ रहा था. कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ चुके थे.बुधवार की देर शाम को भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.इस दौरान विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दूसरे पक्ष के एक महिला समेत चार लोगों को गंभीर घायल कर दिया. हमले में चाचा और भतीते की मौत हो गई. जबकि दो की हालत गंभीर है.

दोनों पक्षों में 25 वर्षों से जमीन को लेकर था विवाद

खरीद गांव निवासी मोती चंद्र यादव का घर भवानी मंदिर के पास है. जबकि विपक्षी पट्टीदार रामजीत यादव का घर करीब 100 मीटर की दूरी पर है. दोनों पक्षों में 25 वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है. एक माह पूर्व भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. बुधवार को देर शाम करीब 7:30 बजे मोतीचंद्र का परिवार घर पर था. उसी दौरान रामजीत के परिवार के सदस्य लाठी-डंडा, कुदाल, फावड़ा और कुल्हाड़ी लेकर मोतीचंद्र के दरवाजे पर पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे. जब तक मोतीचंद्र के परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते तब तक रामजीत पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया.

मारपीट में मोतीचंद्र (60) के अलावा चचेरा भाई अनिल (42) पुत्र कोमल, भतीजा पंकज (24) पुत्र अक्षय कुमार यादव और गीता ( 55) पत्नी अक्षय यादव को धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद विपक्षी हमलावर वहां से फरार हो गए. उधर घायल व्यक्तियों को ग्रामीणों ने सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां पंकज और अनिल की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है. घटना की सूचना पर एसएचओ सिकंदरपुर विकास चंद्र पांडेय सदल मौके पर पहुंच गए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. हमलावरों की धड़पकड़ के लिए पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है.

ये भी पढ़ेंः Delhi Murder Case: नेब सराय में ट्रिपल मर्डर केस से मचा हड़कंप, आरोपी अर्जुन गिरफ्तार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?