Home Latest News & Updates मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव-DGP पहुंचे महाकुंभ, अस्पताल में घायल लोगों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव-DGP पहुंचे महाकुंभ, अस्पताल में घायल लोगों से की मुलाकात

by Divyansh Sharma 30 January 2025, 9:46 PM IST (Updated 31 January 2025, 5:12 PM IST)
30 January 2025, 9:46 PM IST (Updated 31 January 2025, 5:12 PM IST)
Maha Kumbh Mela Stampede, Update Chief Secretary-DGP, accident site,Live Times,

Maha Kumbh Mela Stampede Update: सीएम योगी के निर्देश पर सूबे के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और DGP प्रशांत कुमार महाकुंभ में हादसे वाली जगह पर पहुंचे.

Maha Kumbh Mela Stampede Update: एक दिन पहले महाकुंभ में भगदड़ मचने से 30 लोगों की मौत हो गई थी और कुछ लोग घायल हो गए थे. अब गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सूबे के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और DGP प्रशांत कुमार महाकुंभ में हादसे वाली जगह पर पहुंचे. साथ ही उन्होंने घायल श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की.

स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती हैं सभी घायल

उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और DGP प्रशांत कुमार गुरुवार को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भी पहुंचे. स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में संगम नोज पर मचे भगदड़ के दौरान घायल हुए लोगों को भर्ती कराया गया है. अस्पताल में मुख्य सचिव और DGP ने घायलों से मुलाकात की और उनका हाल जाना.

इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स को इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रखने के भी निर्देश दिया. मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुसार अस्पताल में घायल तीर्थयात्रियों का समुचित इलाज किया जा रहा है और पूरा प्रशासन उनकी देखरेख में जुटा हुआ है. घायलों से मुलाकात के बाद मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती सभी श्रद्धालुओं को समुचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में कैसी मची भगदड़, कितने लोगों की गई जान? मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

गंभीर स्थिति में नहीं है कोई मरीज

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अस्पताल प्रशासन पूरी तत्परता से सभी मरीजों की देखभाल कर रहा है. मरीजों के साथ आए परिजनों और श्रद्धालुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रशासन की ओर से की गई हैं. सभी मरीजों के परिवारजनों को सूचना दे दी गई है और अधिकांश परिजन घायलों से मिलने अस्पताल पहुंच भी चुके हैं.

उन्होंने आगे कहा कि राहत की बात यह है कि कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नहीं है. हालांकि, कुछ मरीजों को फ्रैक्चर जैसी चोटें आई हैं, जिन्हें स्वस्थ होने में 3 से 4 सप्ताह तक का समय लग सकता है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार और अस्पताल प्रशासन मरीजों की देखभाल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

यह भी पढ़ें: ‘पुण्यात्माओं को खोना पड़ा’, महाकुंभ हादसे से दुखी हुए पीएम, दिल्ली चुनाव प्रचार में कही बड़ी बात

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?