Aligarh News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिकी की शादी में जाकर हंगामा कर दिया और इसके बाद लड़की के भाईयों ने प्रेमी को गोली मार दी.
- यूपी से अजय कुमार की रिपोर्ट
Aligarh News : अलीगढ़ में एक प्रेमी लड़के ने अपनी प्रेमिका की शादी में घुसकर जमकर हंगामा कर दिया. यह बात लड़की के भाईयों को काफी नागवार लगी और उन्होंने प्रेमी को जमकर पीट दिया. इसी बीच लड़की के भाईयों ने फैसला कर लिया कि वह उस चोटिल प्रेमी को जान से मार देंगे और घायल हुए प्रेमी को जहां उसके घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया था वहां पर भाइयों ने जाकर सोमवार की रात 10 बजे प्रेमी वेदपाल के माथे में गोली मार दी.
अस्पताल स्टाफ पर भी चलाईं गोलियां
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती एक 32 वर्षीय मरीज वेदपाल को हमलावरों द्वारा अस्पताल में घुसकर उसके माथे से सटाकर गोली मारे जाने की घटना को अंजाम दिया. अस्पताल में घुसकर हुई गोली कांड की घटना के बाद वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग रहे हमलावरों का जब अस्पताल स्टाफ ने पीछा किया, तो हमलावरों ने अस्पताल स्टाफ के ऊपर हवाई फायरिंग कर दी. जहां अस्पताल में गोलियां चलने की आवाज सुनकर मरीजों में चीख पुकार मच गईं और सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मरण अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां उसका उपचार जारी है. वहीं, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात निकलकर सामने आई है. पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.
प्राइवेट अस्प्ताल में हुई घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों द्वारा अस्पताल में घुसकर इलाज के लिए भर्ती मरीज पर की गई गोलीकांड की घटना थाना क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की है. बताया जा रहा है कि कोतवाली खेर क्षेत्र के गांव अहरौला निवासी 32 वर्षीय युवक वेदपाल का मथुरा जिले के गोविंद नगर निवासी एक लड़की के साथ पिछले करीब 5 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी और प्रेमिका के बीच पिछले 5 वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग की भनक जब लड़की के परिवार के लोगों को हुई. तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी मथुरा जनपद में 3 फरवरी 2026 को किसी दूसरे लड़के के साथ संपन्न कर दी थी. इस दौरान जब प्रेमी वेदपाल को अपनी प्रेमिका की शादी किसी दूसरे लड़के के साथ होने की भनक लगी. तो प्रेमी युवक वेदपाल अपनी प्रेमिका की शादी के मंडप में पहुंच गया और उसने शादी के मंडप में पहुंचकर हंगामा करते हुए बवाल खड़ा कर दिया. शादी में प्रेमी लड़के द्वारा हंगामा करते हुए देख लड़की के भाई और उनके परिजनों ने शादी में हंगामा कर रहे प्रेमी वेदपाल को पकड़कर उसके साथ मारपीट करते हुए सूचना पुलिस को दी. सूचना पर मथुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शादी में बवंडर मचाने वाले प्रेमी लड़के को पकड़कर थाने ले जाते हुए जेल भेज दिया.
पुलिस पकड़कर ले गईं थी आरोपी को
जहां मथुरा जेल में करीब 15 दिन की जेल काटने के बाद वेदपाल अपने घर पहुंचा. जहां उसके परिजनों ने उसके हाथ में गंभीर चोट देखते हुए सोमवार की सुबह मैरिस रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर नें ऑपरेशन करने की बात कहते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया. डॉक्टर नें सोमवार की शाम करीब 4:00 ऑपरेशन करने के बाद उसको रूम नंबर 15 में शिफ्ट कर दिया. इस दौरान उसके साथ में मौजूद उसका चचेरा भाई गणेश देर रात अस्पताल के रूम के बाहर पड़ी बैच पर सो गया. जबकि एक अन्य रिश्तेदार अस्पताल से बाहर नीचे टहलने के लिए चला गया. तभी मौके की नजाकत का फायदा उठाते हुए दो हमलावर वेदपाल के रूम में घुस गए और उन्होंने बिना वक्त गवाएं असलहा से वेदपाल के माथे पर सटाकर गोली मार दी. अस्पताल रूम में गोली चलने की आवाज सुनते ही साथ में भर्ती मरीज की चीख निकल गईं और उसने शोर मचा दिया. मरीज के शोर मचाने और गोली चलने की आवाज सुनकर अस्पताल स्टाफ और डॉक्टर मौके पर पहुंच गए. अस्पताल स्टाफ ने हमलावरों का भाग कर पीछा किया. तो उन्होंने अस्पताल स्टाफ के ऊपर हवाई फायरिंग कर दी.
मेडिकल कॉलेज में कराया गया था भर्ती
घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि देर रात 10 बजकर 05 मिनट पर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि वेदपाल नाम के व्यक्ति के ऊपर कुछ लोगों ने हमला किया. तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां उसका उपचार जारी है. तो वहीं, उसकी स्थिति गंभीर है. यहां बेटे पर किए गए हमले की सूचना पर मौके पर पहुंचे पिता के द्वारा पुलिस को जानकारी देते हुए बताया गया कि उनके बेटे वेदपाल का एक लड़की के साथ पिछले करीब 5 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वहीं, लड़की की शादी 3 फरवरी 2026 को मथुरा में हुई थी. इस शादी में उनका बेटा गया था. जहां लड़की के परिवार के लोगों ने उनके बेटे के साथ शादी में मारपीट कर दी थी.
इस सूचना पर मथुरा पुलिस मौके पर पहुंची और वेदपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया. जहां 14 से 15 दिन जेल में रहा और उसके बाद जेल से बाहर आया था. वही वेदपाल के पिता का कहना था कि उनके बेटे के हाथ में ज्यादा चोट लग गईं थी. जिसका उपचार करने के लिए परिवार के लोग उसको अस्पताल में लेकर आए थे. इस दौरान प्रेमिका लड़की के पिता समेत सगे भाई और चचेरे भाई इकट्ठा होकर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अस्पताल में भर्ती उनके बेटे कों गोली मार दी. घटना के बाद पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में लिया है. जो कि जिला बागपत में तैनात है. वही, लड़की का गोली मारने वाला एक भाई को भी पुलिस ने अस्पताल में लगें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस टीमें रवाना हो चुकी है, जिसको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. मामले में पुलिस को अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर प्राप्त होते ही थाने पर एफआईआर दर्ज कर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- IT सेक्टर की आई शामत, विप्रो से लेकर इंफोसिस तक सब हुए पस्त; Stock Market फिर भी बाकी है जान!
