Home Latest News & Updates बेंगलुरु में पत्नी समेत 7 रिश्तेदारों का कत्ल, सभी शवों को लगाया ठिकाने, ऐसे हत्थे चढ़ा सीरियल किलर दामाद

बेंगलुरु में पत्नी समेत 7 रिश्तेदारों का कत्ल, सभी शवों को लगाया ठिकाने, ऐसे हत्थे चढ़ा सीरियल किलर दामाद

by Sanjay Kumar Srivastava 6 November 2026, 4:19 PM IST (Updated 6 November 2026, 4:21 PM IST)
6 November 2026, 4:19 PM IST (Updated 6 November 2026, 4:21 PM IST)
पत्नी समेत 7 रिश्तेदारों का कत्ल, सभी शवों को अलग-अलग जगहों पर लगाया ठिकाने, ऐसे हत्थे चढ़ा सीरियल किलर दामाद

Bengaluru Murder: बेंगलुरु में दहला देने वाली एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. बेंगलुरु पुलिस ने इंदुशेखर नाम के एक कलयुगी दामाद को गिरफ्तार किया है, जिसने पारिवारिक विवाद के चलते महज़ 15 से 20 दिनों के भीतर अपनी पत्नी समेत ससुराल पक्ष के सात रिश्तेदारों को मौत के घाट उतार दिया. बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि इस रूह कंपा देने वाले मामले की शुरुआत एक गुमशुदगी की शिकायत से हुई थी. दो अलग-अलग परिवारों के कुछ लोग अचानक लापता हो गए थे. जांच के दौरान जब शक की सुई परिवार के ही दामाद इंदुशेखर पर घूमी, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया. जब आरोपी से पूछताछ शुरू हुई, तो उसने जो कबूलनामा किया, उसे सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए.

ससुराल वालों को जाल में फंसाकर किया साफ

आरोपी इंदुशेखर ने बताया कि उसने खूनी साजिश के तहत ससुराल वालों को एक-एक करके सुनसान जगहों पर बुलाया. जैसे ही वे जाल में फंसे, उसने बेरहमी से उनकी हत्या कर दी और शवों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया. आरोपी के मुताबिक, उसने अपनी पत्नी और उसके मायके के 6 लोगों का सफाया कर दिया है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक शव बरामद कर लिया है, जबकि अन्य 6 शवों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. पुलिस कमिश्नर के अनुसार, आरोपी के दावों की गहनता से पुष्टि की जा रही है. इस सामूहिक हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है कि कोई शख्स इतना क्रूर कैसे हो सकता है. पुलिस संबंधित इलाकों के जिला SP के साथ मिलकर इन बातों की पुष्टि कर रही है. अभी भी छह शव मिलने बाकी हैं.

शवों को खोजने के लिए बनीं विशेष टीमें

उन्होंने कहा कि यह परिवार के भीतर हुआ एक बेहद गंभीर अपराध है. मारे गए लोगों में छह वयस्कों के अलावा एक नाबालिग भी शामिल है. हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं कि यह सब कैसे हुआ. आरोपी का कहना है कि उसने उन्हें एक-एक करके बुलाया, उनकी हत्या की और शवों को कई जगहों पर ठिकाने लगा दिया. हम संबंधित इलाकों के जिला SP के जरिए इन दावों की पुष्टि कर रहे हैं. अन्य पुलिस थानों से संपर्क किया गया है और बाकी शवों को खोजने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं. जांचकर्ता यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या इस मामले में कोई और भी शामिल था. मृतकों की पहचान सुनीता (40 वर्ष) आरोपी की पत्नी, रूपावती आरोपी की सास, शिवकुमार- साला, शंकर- साला, दिव्या- शिवकुमार की पत्नी, नलिनी -शंकर की पत्नी और पुनीत (7 वर्ष)शंकर का मासूम बेटा के रूप में हुई है.

पुलिस कई एंगल पर कर रही जांच

आरोपी की एक नाबालिग बेटी है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उसने अपनी बेटी की मदद ली थी, इसलिए उससे पूछताछ की जा रही है. हत्या में इस्तेमाल हथियार के बारे में अभी पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि कोई पत्थर जैसी चीज़ इस्तेमाल की गई थी. पुलिस ने कहा कि हमें यह पता लगाना है कि उसके साथ और कौन-कौन शामिल था. उसकी एक नाबालिग बेटी है और इस बात की भी संभावना है कि उसने अपनी बेटी की मदद ली हो. इसलिए हम बेटी से भी पूछताछ कर रहे हैं. हम कई अलग-अलग तरीकों से जांच कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चेन छीनने का एक मामला दर्ज है.

झारखंड में भीषण हादसा : गड्ढे में गिरे स्कूटर सवार को बचाने जुटे लोगों को ट्रक ने कुचला, 7 की मौत

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?