Home Top News कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी ट्रेन

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी ट्रेन

by Sanjay Kumar Srivastava 6 November 2026, 3:01 PM IST (Updated 6 November 2026, 3:07 PM IST)
6 November 2026, 3:01 PM IST (Updated 6 November 2026, 3:07 PM IST)
कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी , अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी ट्रेन

Karmabhumi Express: कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. अगलगी के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. यह घटना सराय बंजारा के पास हुई. आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है.कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी. आग लगने के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. खबरों के अनुसार, आग ट्रेन के इंजन से लेकर पांचवें डिब्बे तक फैल गई है. आग की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोक दिया गया और अभी यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है. रेलवे की टीमें और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए हैं. सूचना मिलने पर रेलवे के अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. मंडल रेल प्रबंधक ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

खबर अपडेट की जा रही है.

झारखंड में भीषण हादसा : गड्ढे में गिरे स्कूटर सवार को बचाने जुटे लोगों को ट्रक ने कुचला, 7 की मौत

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?