Home Latest News & Updates आध्यात्मिक पर्यटन को पंखः अयोध्या के कायाकल्प के लिए 150 करोड़ और मुख्यमंत्री पर्यटन योजना को 500 करोड़

आध्यात्मिक पर्यटन को पंखः अयोध्या के कायाकल्प के लिए 150 करोड़ और मुख्यमंत्री पर्यटन योजना को 500 करोड़

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
आध्यात्मिक पर्यटन को पंख: अयोध्या के कायाकल्प के लिए 150 करोड़ और मुख्यमंत्री पर्यटन योजना को 500 करोड़

UP Budget: विधान सभा में बुधवार को पेश किए गए उत्तर प्रदेश के बजट 2026-27 में अयोध्या में पर्यटन के लिए 150 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

UP Budget: विधान सभा में बुधवार को पेश किए गए उत्तर प्रदेश के बजट 2026-27 में अयोध्या में पर्यटन के लिए 150 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. बजट में आध्यात्मिक पर्यटन पर विशेष जोर दिया गया है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तीर्थयात्रा मार्गों को मजबूत करने और पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए आवंटन की रूपरेखा प्रस्तुत की. बजट में कहा गया है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंच मार्ग परियोजना के तहत अयोध्या में मुख्य मार्ग ‘राम पथ’ का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. इसमें यह भी कहा गया है कि जामथारा में प्रस्तावित वैदिक वेलनेस सिटी को राम जन्मभूमि मंदिर से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य भी चल रहा है. उत्तर प्रदेश श्री अयोध्या तीर्थ विकास परिषद को अयोध्या क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. अयोध्या में पर्यटकों संख्या बढ़ी है. जनवरी से जून 2025 के बीच लगभग 122 करोड़ पर्यटकों ने राज्य का दौरा किया, जिनमें 121 करोड़ से अधिक घरेलू और 33 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक शामिल हैं.

पर्यटन विकास के लिए खुला पिटारा

मिर्जापुर के त्रिकोनिया क्षेत्र में, जिसमें मां विंध्यवासिनी, मां अष्टभुजा और मां काली खोह मंदिर शामिल हैं, परिक्रमा पथों और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. सार्वजनिक उपयोगिता के तहत संरक्षित मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के लिए अतिरिक्त 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. विंध्यवासिनी देवी धाम और वाराणसी में पर्यटक सुविधाओं के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये प्रत्येक प्रस्तावित किए गए हैं. श्री नैमिषारण्य तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से नैमिषारण्य में पर्यटन अवसंरचना के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तहत मथुरा में विकास कार्यों के लिए भी प्रावधान प्रस्तावित किए गए हैं. बजट में यह भी कहा गया है कि काशी में वैदिक विज्ञान केंद्र के पहले और दूसरे चरण पूरे हो चुके हैं और शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं.

राज्य में बेरोजगारी दर घटी

योगी ने कहा कि कई सांस्कृतिक परियोजनाएं, जिनमें प्रमुख हस्तियों और समुदायों से जुड़े संग्रहालय और स्मारक परिसर शामिल हैं, पूरी हो चुकी हैं या निर्माणाधीन हैं. इसके लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में बेरोजगारी दर, जो 2017 से पहले 17 से 19 प्रतिशत के बीच थी, घटकर 2.24 प्रतिशत हो गई है. युवा रोजगार पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि MSME स्टार्टअप, ‘एक जिला, एक उत्पाद’ कार्यक्रम और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन जैसी पहलों ने उत्तर प्रदेश को निवेश के लिए एक आकर्षक केंद्र और रोजगार सृजन करने वाले राज्य के रूप में स्थापित करने में मदद की है. उन्होंने बजट में उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए प्रावधानों की घोषणा भी की, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता और संबंधित क्षेत्रों के लिए डेटा सेंटर क्लस्टर स्थापित करना शामिल है. उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को आय-आधारित और मूल्यवर्धन मॉडल पर बढ़ावा दिया जाएगा ताकि किसान लाभार्थी होने के बजाय विकास में सक्रिय भागीदार बन सकें.

ये भी पढ़ेंः बजट में 12% की भारी बढ़ोतरी: 9.13 लाख करोड़ के खर्च के साथ UP ने आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ाए कदम

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?