Home Top News UP बजट को आनंदीबेन ने बताया दूरदर्शी और कल्याणकारी, सतत विकास की यात्रा में आएगी तेजी

UP बजट को आनंदीबेन ने बताया दूरदर्शी और कल्याणकारी, सतत विकास की यात्रा में आएगी तेजी

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
यूपी बजट पर राज्यपाल की मुहर: आनंदीबेन ने बताया दूरदर्शी और जन कल्याणकारी, सतत विकास की यात्रा में आएगी तेजी

UP BUDGET: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को विधानसभा में पेश किए गए राज्य सरकार के बजट को दूरदर्शी और जन कल्याणकारी बताया.

UP BUDGET: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को विधानसभा में पेश किए गए राज्य सरकार के बजट को दूरदर्शी और जन कल्याणकारी बताया. उन्होंने कहा कि यह राज्य को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल ने कहा कि इसमें युवा सशक्तिकरण, कानून व्यवस्था को मजबूत करने और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे राज्य के सतत विकास की यात्रा में तेजी आएगी. राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत बजट समावेशी, दूरदर्शी और जनकल्याणकारी है. यह राज्य को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि कौशल विकास, रोजगार सृजन और युवाओं के डिजिटल सशक्तिकरण पर जोर देना अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत लाखों युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे, जिससे राज्य के उभरते कार्यबल में नई ऊर्जा का संचार होगा.

टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण ऐतिहासिक कदम

राज्यपाल पटेल ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत मुफ्त कोचिंग और मुख्यमंत्री फैलोशिप कार्यक्रम के माध्यम से नीति निर्माण में युवाओं की भागीदारी के अवसर को सुशासन की दिशा में मजबूत पहल बताया. स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत बड़ी संख्या में टैबलेट और स्मार्टफोन के वितरण को डिजिटल क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस कदम से युवाओं के बीच डिजिटल पहुंच मजबूत होगी.उन्होंने ‘मंगल दल’ को खेल उपकरण उपलब्ध कराने को भी युवाओं में खेल और शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सकारात्मक पहल बताया. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए राज्यपाल पटेल ने कहा कि अपराध में उल्लेखनीय कमी और पुलिस अवसंरचना को मजबूत करने के लिए पर्याप्त वित्तीय आवंटन जन सुरक्षा के प्रति प्रशासन की सतर्कता को दर्शाते हैं.

आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की ओर बड़ा कदम

उन्होंने आगे कहा कि नवगठित जिलों में पुलिस भवनों का निर्माण और अग्निशमन सेवाओं का विस्तार इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं. चिकित्सा शिक्षा के लिए उल्लेखनीय बजटीय प्रावधानों की प्रशंसा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की संख्या के साथ-साथ एमबीबीएस और स्नातकोत्तर सीटों में वृद्धि से राज्य भर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, कैंसर संस्थान के लिए आवंटन और असाध्य रोगों के लिए मुफ्त उपचार सुविधाओं से समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को बहुत लाभ होगा. राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि बजट सर्वांगीण विकास, सामाजिक सद्भाव और सुशासन को और मजबूत करेगा और उत्तर प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

ये भी पढ़ेंः बजट में 12% की भारी बढ़ोतरी: 9.13 लाख करोड़ के खर्च के साथ UP ने आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ाए कदम

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?