Abhishek Sharma Hospitalised: अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिससे टीम इंडिया के लिए टेंशन बढ़ गई है.
11 February, 2026
टी 20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए टेंशन पैदा हो गई है. टीम इंडिया बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. भारत को नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा मैच कल, 12 फरवरी, 2026 को नामीबिया के खिलाफ खेलना है. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, लेकिन उससे पहले अभिषेक अस्पताल चले गए हैं. अगर अभिषेक फिट नहीं हो पाते हैं, तो टीम इंडिया को ओपनिंग स्लॉट के लिए नए ऑप्शन पर सोचना होगा.
अभिषेक को था तेज बुखार
अभिषेक शर्मा की बिगड़ती सेहत की वजह से उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. अभिषेक को तेज बुखार था और तुरंत आराम के लिए उन्हें ड्रिप लगाई गई थी. बाएं हाथ के ओपनर नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हुए. बता दें, 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ भारत के मुकाबले में भी अभिषेक पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे. मुंबई में खेले मैच में पहली पारी में ही आउट हो गए थे और दूसरी पारी में मैदान में भी नहीं उतरे.

कौन लेगा उनकी जगह
टीम को उम्मीद थी कि वे पांच दिन में ठीक हो जाएंगे लेकिन अब उनका स्वास्थ्य और खराब हो गया है. मंगलवार रात को पेट में इनफेक्शन हो गया है. इसलिए उम्मीद है कि अगर अभिषेक की हालत में सुधार नहीं हुआ तो कप्तान को नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ सकता है. उनकी गैरमौजूदगी में इशान किशन और संजू सैमसन ने सबसे पहले नेट्स में प्रैक्टिस की. अब देखना होगा कि कल उनकी जगह टीम में कौन लेता है.
टीम मेंबर्स
भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह शामिल हैं.
नामीबिया की टीम में गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान बाल्ट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), मालन क्रूगर, डायलन लीचर, लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, विलियम मायबर्ग, जेजे स्मिट, जैक ब्रासेल, मैक्स हींगो, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो और रूबेन ट्रम्पेलमैन शामिल हैं.
News Source: PTI
यह भी पढ़ें- Sri Lanka का ये खिलाड़ी हुआ T20 World Cup से बाहर, मैच जीताने में रहती है अहम भूमिका; संघर्ष हुआ डबल
